Apple Shake: सर्दी में हार्ट हेल्दी रखने के लिए पिएं सेबफल का शेक, स्किन में भी आएगी चमक, सीखें बनाना

How to Make Apple Shake: ऐपल शेक यानी सेबफल से बना शेक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे घर पर बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है।

Updated On 2024-12-19 10:26:00 IST
सेबफल का शेक बनाने का तरीका।

How to Make Apple Shake: सर्दी के दिनों में हेल्दी फूड खाना बहुत जरूरी होता है। दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए आप दिन की शुरुआत ऐपल शेक से कर सकते हैं। सेबफल जितना पोषण से भरपूर होता है, इसके शेक में गुण और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। सेबफल का शेक टेस्टी होने के साथ बनाने में भी आसान होता है और इसकी खासियत है कि इस शेक का स्वाद सभी को खूब पसंद आता है। 

सर्दी में हेल्दी ड्रिंक के साथ दिन की शुरुआत करने के लिए सेबफल का शेक एक बेहतरीन विकल्प है। आपने अगर कभी सेबफल का शेक नहीं बनाया है तो हमारी बताई विधि से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। 

सेबफल का शेक बनाने के लिए सामग्री
2 बड़े सेब (आप अपनी पसंद का सेब चुन सकते हैं)
1 कप दूध (ठंडा या गर्म)
1-2 बड़े चम्मच चीनी (स्वादानुसार)
बर्फ के कुछ टुकड़े
स्वादानुसार दालचीनी पाउडर

इसे भी पढ़ें: Khajoor Gud Kheer: सर्दी की स्पेशल स्वीट डिश है खजूर गुड़ की खीर, स्वाद और पोषण का मिलेगा डबल डोज़

सेबफल शेक बनाने की विधि
सेब को तैयार करें: सेब को धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
ब्लेंड करें: एक ब्लेंडर में कटे हुए सेब, दूध, चीनी और बर्फ के टुकड़े डालें।
मिश्रण करें: ब्लेंडर को तब तक चलाएं जब तक कि सभी सामग्री अच्छी तरह से मिक्स न हो जाएं और एक स्मूथ मिश्रण बन जाए।
सजाएं: आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा दालचीनी पाउडर छिड़ककर इसे और अधिक स्वादिष्ट बना सकते हैं।
सर्व करें: ठंडा करके सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: Idli Recipe: ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट है साउथ इंडियन इडली, इस तरीके से बनेगी एकदम नरम और फूली

अन्य स्वाद के लिए

  • आप अपनी पसंद के अनुसार अन्य फल जैसे केला, स्ट्रॉबेरी आदि भी ऐपल शेक में मिला सकते हैं।
  • थोड़ा सा दही या योगर्ट मिलाकर आप इसे और अधिक क्रीमी बना सकते हैं।
  • मेवे जैसे बादाम, अखरोट आदि को भी मिलाकर आप इसकी पोषण मूल्य को बढ़ा सकते हैं।

Similar News