Aloo Manchurian: घर में बनाएं स्वादिष्ट आलू मंचूरियन, स्वाद होगा लाजवाब, नोट करें रेसिपी
अगर आप एक ही तरह की आलू की सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं, तो आलू मंचूरियन ट्राई कर सकते हैं। इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है। हालांकि, इसे खाने के बाद आप गोभी मंचूरियन का स्वाद भी भूल जाएंगे।
By : Sneha Maurya
Updated On 2024-12-01 13:16:00 IST
Aloo Manchurian Recipe: आलू बच्चों से लेकर बड़ों का फेवरेट होता है। आलू से कई वैरायटी की सब्जियां भी बनाई जाती है। लेकिन आज हम आपको आलू से बनने वाली एक खास रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है। जिसे आप आसानी से ट्राई कर सकते हैं।
अगर आप एक ही तरह की आलू की सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं, तो आलू मंचूरियन ट्राई कर सकते हैं। इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है। हालांकि, इसे खाने के बाद आप गोभी मंचूरियन का स्वाद भी भूल जाएंगे। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...
ये भी पढ़ें- सर्दियों में बदलना चाहते हैं मुंह का स्वाद, तो बनाएं स्वादिष्ट पालक चिकन, जानें रेसिपी
बनाने की सामग्री
- 2 बड़े आलू
- 1 बड़ी प्याज
- 3-4 लहसुन कलियां
- 2 चम्मच मैदा
- 1 शिमला मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर/अरारोट
- 1 बड़ा चम्मच लहसुन अदरक का पेस्ट
- स्वादानुसार नमक
- आवश्यकतानुसार तेल
- 2 चम्मच टोमेटो सॉस
- 2 चम्मच रेड चिली सॉस
- 1 चम्मच सोया सॉस
- 1/2 चम्मच विनेगर
- हरी धनिया पत्ती( गार्निंशिंग के लिए)
बनाने का तरीका
- आलू मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहल आलू को धो लें। फिर उन्हें कद्दूकस कर लें।
- इसके बाद इसमें थोड़ा सा मैदा, कॉर्न फ्लोर और अरारोट डालकर मिक्स करें।
- साथ ही चिली फ्लेक्स, लाल मिर्च, काली मिर्च पाउडर, नमक और जिंजर गार्लिक पेस्ट डालें।
- इसके बाद हरी मिर्च, कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं।
- फिर इनसे छोटी छोटी बॉल्स बनाएं और दूसरी तरफ एक पैन में तेल गर्म करें।
- उसमें बारीक कटा हुआ लहसुन की कलियां, हरी मिर्च, बारीक कटी प्याज डालकर पकाएं।
- अब इसमें बड़ी कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज डालकर ऊपर से सोया सॉस, विनेगर, रेड चिली सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- फिर फ्राई किए हुए आलू बॉल्स डालें और ढककर थोड़ी देर पकाएं।
- बस अब आपकी गरमा-गरम आलू मंचूरियन तैयार है।
- इसके ऊपर से हरी धनिया पत्ती डालकर गार्निश करें और आनंद लें।