Stretch Marks Home Remedies: कमर और कंधों के स्ट्रेच मार्क्स छिपाने पड़ते हैं? 5 घरेलू उपाय आज़माएं, जल्द ही दिखने लगेगा असर

Stretch Marks Home Remedies: स्ट्रेच मार्क्स होने पर वे काफी भद्दे नजर आते हैं। आप अगर इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो कुछ घरेलू उपाय कारगर हो सकते हैं।

Updated On 2024-01-27 11:02:00 IST
स्ट्रेच मार्क्स कम करने के घरेलू नुस्खे।

Stretch Marks Home Remedies: बहुत से लोगों के शरीर में स्ट्रेच मार्क्स की समस्या देखने को मिलती है। आमतौर पर वजन तेजी से बढ़ने या फिर घटने की वजह से स्किन पर स्ट्रेच मार्क्स बन जाते हैं। दरअसल, ये स्किन पर खिंचाव के निशान होते हैं। ये आपके लुक को काफी बिगाड़ देते हैं और इन्हें दूर करना आसान नहीं होता है। सामान्य तौर पर ये निशान पेट, जांघों, कमर या कंधों पर नजर आते हैं। कुछ लोग इन दागों को हटाने के लिए लेजर सर्जरी का सहारा लेते हैं, हालांकि कुछ घरेलू उपाय भी इन स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में असरदार हो सकते हैं। 

स्ट्रेच मार्क्स कम करेंगे घरेलू उपाय

बादाम का तेल - बादाम का तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मेडिकलन्यूजटुडे के मुताबिक रिसर्च में सामने आया है कि प्रेग्नेंसी के दौरान अगर महिलाएं बादाम के तेल की मालिश करें तो उन्हें स्ट्रेच मार्क्स होने की आशंका कम  हो जाती है। 

ऑलिव ऑयल - ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल भी स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में असरदार हो सकता है। इस तेल में विटामिन ई काफी पाया जाता है जो स्किन को लाभ पहुंचाता है। जैतून के तेल में नारियल का तेल मिलाकर लगाने से इसके रिजल्ट बेहतर आ सकते हैं। 

ब्राह्मी - जैतून, बादाम के तेल की तरह ही ब्राह्मी ऑयल भी स्किन के लिए बेहद लाभकारी होता है। ब्राह्मी एक ऐसी औषधीय वनस्पति है जो कि गुणों से भरी हुई है। इस तेल को त्वचा पर लगाने से डैमेज हुए स्किन सेल्स को ठीक करने और कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ाने में मदद मिलती है। 

एलोवेरा और विटामिन ई - एलोवेरा जेल में विटामिन ई ऑयल को मिक्स कर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से कुछ ही वक्त में निशान धुंधले नजर आने लगेंगे। इसके लिए 5 चम्मच एलोवेरा जेल में 10 विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल मिलाएं और फिर मिक्स कर उपयोग करें। 

Tags:    

Similar News