Home Remedies : 30 के बाद नहीं लगेगा चश्मा! ये घरेलू नुस्खे आपकी आंखों को बचाएंगे

Home Remedies : 30 की उम्र के बाद अधिकतर लोगों को चश्मा लग जाता है, लेकिन अगर कुछ घरेलू उपाय अपनाएं, तो आंखों की रोशनी को लंबे समय तक बनाए रखा जा सकता है।

Updated On 2025-02-08 15:57:00 IST
आंखों की रोशनी को बचकर रखें

Home Remedies : मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी स्क्रीन के बढ़ते उपयोग के कारण हमारी आंखों की रोशनी तेजी से कमजोर हो रही है। 30 की उम्र के बाद अधिकतर लोगों को चश्मा लग जाता है, लेकिन अगर कुछ घरेलू उपाय अपनाएं, तो आंखों की रोशनी को लंबे समय तक बनाए रखा जा सकता है। इन्हें अपनाने से आपकी आखों की रोशनी बनी रहेगा और चश्मा लगाने की नौबत नहीं आएगी। 

आंवला का सेवन करें

  • रोज सुबह खाली पेट एक आंवला खाएं।
  • आंवले का रस पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
  • आंवले का मुरब्बा भी फायदेमंद होता है। 

गाजर और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन

  • रोज सुबह गाजर का जूस पीएं।
  • हरी पत्तेदार सब्जियां, जैसे पालक और मेथी को अपने आहार में शामिल करें।

इसे भी पढ़े : Healthy Eyes: बार-बार बढ़ जाता है चश्मे का नंबर? देसी घी के 4 घरेलू उपाय हैं बेहद असरदार, मिलेगी राहत

आंखों का व्यायाम करें

  • अपनी आंखों को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं घुमाएं।
  • अपनी हथेलियों को रगड़कर आंखों पर रखें।
  • दिन में कुछ मिनट आंखें बंद करके आराम करें।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का कम उपयोग करें

मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी आंखों के लिए हानिकारक होती है। इनका कम से कम उपयोग करें और हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए आंखों को आराम दें।

(Disclaimer) : ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। अगर आपकी आंखों में कोई तकलीफ है या फिर 30 की उम्र से पहले चश्मा लग गया है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

Similar News