Health Tips : बच्चों के खानपान पर न बरतें लापरवाही, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए दें जरूरी पोषक तत्व

बच्चों को हेल्दी बनाने के लिए किन-किन न्यूट्रिएंट्स पर ध्यान देना चाहिए और इन्हें किस तरह से उनकी डाइट में शामिल करना चाहिए आइए जानते हैं। 

Updated On 2024-09-14 14:35:00 IST
बच्चों की सेहत का ख्याल

बच्चों को हेल्दी और मजबूत बनाना हर माता-पिता की प्राथमिकता होती है। इसके लिए सही पोषण और न्यूट्रिएंट्स का सेवन बेहद आवश्यक है। बच्चों का शरीर और दिमाग तेजी से विकसित होते हैं, और इस दौरान उन्हें सही पोषक तत्व देना महत्वपूर्ण है, ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास सही तरीके से हो सके। लेकिन आजकल के माता-पिता इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते, इसलिए आगे जाके दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस आदत को बदल दिजिए, बच्चों को हेल्दी बनाने के लिए किन-किन न्यूट्रिएंट्स पर ध्यान देना चाहिए और इन्हें किस तरह से उनकी डाइट में शामिल करना चाहिए आइए जानते हैं। 

प्रोटीन 

प्रोटीन मांसपेशियों के विकास और मरम्मत में मदद करता है, शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है। बच्चों को रोजाना अच्छी मात्रा में प्रोटीन देना चाहिए। जैसे दूध, दही, पनीर, अंडे, मछली, चिकन, दालें, सोया और नट्स दिया जा सकता है। ताकी इम्यूनिटी अच्छी रह सके। 

कार्बोहाइड्रेट 

कार्बोहाइड्रेट ऊर्जा का मुख्य स्रोत हैं, जो बच्चों की शारीरिक गतिविधियों को चलाने के लिए आवश्यक हैं। बच्चों के लिए स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट का सेवन बेहद जरूरी है। साबुत अनाज जैसे ओट्स, ब्राउन राइस और सब्जियां...

विटामिन और मिनरल्स

विटामिन और मिनरल्स बच्चों के शरीर के विभिन्न अंगों को सुचारू रूप से काम करने के लिए आवश्यक होते हैं। इनमें विटामिन A, विटामिन C, विटामिन D, कैल्शियम, आयरन, और जिंक प्रमुख हैं।

विटामिन A: आंखों की रोशनी और त्वचा के लिए महत्वपूर्ण है। यह गाजर, शकरकंद, और पपीता जैसे फलों में पाया जाता है।

विटामिन C: इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है और एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। यह संतरा, नींबू, अमरूद और बेल पेपर में मिलता है।

विटामिन D: हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। यह धूप और कुछ खाद्य पदार्थों जैसे दूध और मशरूम से प्राप्त होता है। हड्डियों और दांतों के विकास के लिए आवश्यक है। दूध, दही, पनीर, और हरी पत्तेदार सब्जियां इसके अच्छे स्रोत हैं। खून में हीमोग्लोबिन के निर्माण के लिए जरूरी होता है। यह पालक, दालें, चुकंदर और रेड मीट में पाया जाता है।

Similar News