Fashion Tips: बिछिया से बढ़ाएं पैरों की खूबसूरती, त्योहारों पर ट्राई करें ये 4 डिज़ाइन

आजकल बिछिया के कई स्टाइलिश और आधुनिक डिज़ाइन उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं कुछ बिछिया डिज़ाइन्स के बारे में जिन्हें आप त्यौहारों पर पहन सकती हैं।

Updated On 2024-10-02 14:28:00 IST
त्योहारों के लिए बिछिया के डिजाइन

त्यौहारों का मौसम आते ही हर कोई अपनी खूबसूरती और साज-सज्जा का खास ध्यान रखता है। महिलाओं के लिए यह समय बेहत महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि उन्हें खुद को सजाने का मौका मिलता है। बिछिया, जो भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं के लिए सौभाग्य और सुंदरता का प्रतीक है, त्यौहारों पर खासतौर से पहनी जाती है। आजकल बिछिया के कई स्टाइलिश और आधुनिक डिज़ाइन उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपने पारंपरिक परिधान के साथ मैच कर सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ शानदार बिछिया डिज़ाइन्स के बारे में जिन्हें आप त्यौहारों पर पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

स्टोन स्टडेड बिछिया
अगर आप अपनी बिछिया में थोड़ा ग्लैमर एड करना चाहती हैं, तो स्टोन स्टडेड बिछिया एक बेहतरीन विकल्प है। यह डिज़ाइन बहुत ही आकर्षक और फैशनेबल होता है। इसमें छोटे-छोटे पत्थर जड़े होते हैं, जो इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं। स्टोन स्टडेड बिछिया को आप एथनिक और फ्यूजन दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं। 

स्टोन बिछिया 

डबल रिंग बिछिया
डबल रिंग बिछिया आजकल फैशन में बहुत चलन में है। इसमें दो अंगुलियों के लिए दो रिंग्स होती हैं, जो एक साथ जुड़ी होती हैं। यह डिज़ाइन बेहद अनूठा और मॉडर्न लुक देता है। खासकर नई पीढ़ी की महिलाओं के बीच यह काफी लोकप्रिय है। डबल रिंग बिछिया को आप त्यौहारों पर अपने ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ पहन सकती हैं, जो आपको एक अनोखा और ट्रेंडी लुक देगा। 

डबल रिंग बिछिया 

मोतियों वाली बिछिया
मोतियों से सजी हुई बिछिया एक रॉयल लुक देती है। सफेद या रंग-बिरंगे मोतियों से सजी बिछिया आपके पैर की खूबसूरती को बढ़ाती है और इसे आप खासकर त्यौहारों या धार्मिक आयोजनों में पहन सकती हैं। मोतियों वाली बिछिया बहुत ही नाजुक और खूबसूरत लगती है, जो आपके पूरे लुक को पारंपरिक और ग्रेसफुल बनाती है।

मोती वाली बिछिया 

कुंदन बिछिया
कुंदन का डिज़ाइन सदियों से भारतीय गहनों का एक प्रमुख हिस्सा रहा है। कुंदन जड़ित बिछिया एक खास और भव्य लुक देती है। इसे शादी, त्यौहार या किसी भी बड़े आयोजन में पहनना एक स्टाइल स्टेटमेंट बन सकता है। कुंदन बिछिया में रंग-बिरंगे स्टोन्स का उपयोग होता है, जो इसे बहुत ही आकर्षक बनाते हैं।

कुंदन बिछिया 

Similar News