Dark Chocolate Benefits: डार्क चॉकलेट दिल-दिमाग के लिए हैं रामबाण, जानें इसके अन्य फायदे 

Dark Chocolate Benefits: चॉकलेट खाना अधिकतर सभी लोगों को पसंद होता है। बूढ़ा हो या बच्चा ऐसा कोई नहीं जिसको चॉकलेट पसंद न हो। इसके टेस्ट के कारण इसे कई स्वीट डिशेज में मिलाकर खाया जाता है।

By :  Desk
Updated On 2024-04-07 14:19:00 IST

Dark Chocolate Benefits: चॉकलेट खाना अधिकतर सभी लोगों को पसंद होता है। बूढ़ा हो या बच्चा ऐसा कोई नहीं जिसको चॉकलेट पसंद न हो। इसके टेस्ट के कारण इसे कई स्वीट डिशेज में मिलाकर खाया जाता है। यह कई प्रकार की होती है। इन्हीं में से एक हैं डार्क चॉकलेट, जिसमें कोकोआ नाम का पदार्थ मिलाया जाता है। यह चॉकलेट दिल और दिमाग दोनों के लिए काफी लाभदायक होती है। डार्क चॉकलेट में नॉर्मल मिल्क चॉकलेट की तुलना में कम शुगर होती है। इसका स्वाद हल्का कसैला तथा मीठा होता है। इसलिए यह सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं डार्क चॉकलेट खाने के फायेद। 

डार्क चॉकलेट के फायदे 
दिल तथा दिमाग के लिए डार्क चॉकलेट किसी रामबाण से कम नहीं है। डार्क चॉकलेट शरीर में इंडोरफिंस और सेरोटोनिन नामक हार्मोन को बढ़ाती है, जिससे शरीर को रिलैक्स महसूस होता है। इसके सेवन से एंग्जाइटी तथा स्ट्रेस से छुटकारा पाया जा सकता है। डार्क चॉकलेट में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स नहीं बनने देते हैं, जिससे चिड़चिड़ापन कम होता हैं और मनुष्य खुश रहता है।  

हार्ट के लिए फायदेमंद 
डार्क चॉकलेट सेहत के साथ दिल के लिए भी काफी मानी जाती है। इसके सेवन से दिल से जुड़ी समस्यांए दूर हो जाती है। इसको खाने से  कार्डिएक अरेस्ट, हार्ट डिजीज, हार्ट फेल्योर और स्ट्रोक जैसी खतरनाक समस्याओं का जोखिम कम हो सकता है। 

ब्लड प्रेशर
डार्क चॉकलेट ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी कारगर है। इसमें फ्लेवेनॉएड पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते है। इसके अलावा इसको खाने से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता हैं। 

कोलेस्ट्रॉल कम करें  
डार्क चॉकलेट कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार होती हैं। इसको रोजाना 30 ग्राम खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल किया जा सकता है। 

 ब्रेन हेल्थ 
डार्क चॉकलेट के सेवन से शरीर में सेरोटोनिन तथा इंडोरफिंस हार्मोन बढ़ते हैं। इन हार्मोन से शरीर को रिलैक्स मिलता है और मन अंदर से खुश रहता है। इससे इंसान खुशमिजाज रहता है। इसको खाने से तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्यांए भी ठीक की जा सकती है। 

वजन 
डार्क चॉकलेट को खाने से वजन को भी कम किया जा सकता है। इसको खाने से भूख कम लगती हैं, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता हैं। इससे वजन कंट्रोल में रहता है। इसलिए वेट लॉस के लिए हैं यह काफी कारगर है। 

मेटाबोलिज्म 
डार्क चॉकलेट मेटाबोलिज्म के लिए किसी रामबाण से कम नहीं हैं। इसमें मौजूद मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड मेटाबोलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है। इससे कैलोरी बर्न करने में सहायता मिलती है और बॉडी को कई अनचाही बीमारियों से बचाया जा सकता है।

Similar News