Angoor New Recipe : जो भी खाएगा उगलियां चाटता रह जाएगा, घर पर ट्राई करें अंगूर की ये खास रेसिपी!

Angoor New Recipe: अंगूर तो आपने खूब खाया होगा। लेकिन क्या कभी अंगूर से बनी चटनी का सेवन किया है? तो चलिए आज हम आपको अंगूर से बनी ये स्पेशल रेसिपी के बारे में बताएंगे। वहीं अंगूर की चटनी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होने की वजह से ये ना सिर्फ आपकी खूबसूरती को बढ़ाता है, बल्कि इन्यूनिटी को भी बढ़ाने में मदद करता है।

Updated On 2024-02-22 19:14:00 IST
जो भी खाएं उगलियां चाटता रहे जाएं, घर पर जरूर ट्राई करें अंगूर की ये खास रेसिपी!

Angoor New Recipe: अंगूर तो हर किसी का पसंदीदा फल होता है और आपने भी अंगूर खूब खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी अंगूर की चटनी खाई है? तो चलिए आज हम आपको अंगूर की चटनी के बारे में बताएंगे। अंगूर की चटनी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। जो त्वचा की खूबसूरती के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में भी काफी मददगार होता है। अंगूर से तैयार चटनी स्वाद के आलावा सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।

दरअसल, अंगूर की चटनी को अंगूर, गुड़ और हरी मिर्च से बनाया जाता है और बेहद स्वादिष्ट चटनी होती है और इसके साथ ही हेल्दी भी होती है। इस चटनी को खाने से सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से भी बचा जा सकता है। वहीं इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है और इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।  तो आइये जानते है अंगूर की खट्टी-मिठ्ठी चटनी बनाने की आसान रेसिपी... 

बनाने की सामग्री

  • अंगूर - 100 ग्राम
  • पंचफोरन मसाला (सरसों, जीरा, निगेला, मेथी और सौंफ)
  • सूखी मिर्च -2
  • हरी मिर्च - 2
  • नमक - स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - स्वादानुसार
  • गुड़ - आधा चम्मच कुचला हुआ

बनाने की विधि

  • अंगूर की चटनी को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल को गर्म करें। 
  • अब इसमें पांचफोरन, हरी मिर्च और लाल मिर्च डालें और 1 मिनट  के लिए अच्छे से भून लें।
  • उसके बाद इसमें अंगूर डालकर अच्छे से भुनें और अब इसमें लाल मिर्च पाउडर , नमक मिलाएं। 
  • अब करीब 15 मिनट के लिए ढकें। इसके बाद इसमें गुड़ डालें। 
  • करीब 10 मिनट तक अच्छे से पकाने के बाद इसमें पानी मिलाएं।
  • अब आपकी अंगूर की चटनी तैयार है। इसे पराठे के साथ सर्व करें।

Similar News