Mango Onion Chutney: कच्चे आम और हरी प्याज से बनाएं टेस्टी चटनी, गर्मी के लिए है बेस्ट ऑप्शन, ऐसे करें तैयार

Mango Onion Chutney: गर्मी के दिनों में कच्चे आम और हरी प्याज से बनी चटनी का सेवन बहुत लाभकारी होता है। इसे खाने से शरीर को कई बड़े लाभ मिलते हैं। इस चटनी को बनाना बहुत आसान है।

Updated On 2024-06-01 17:39:00 IST
कच्चे आम और हरी प्याज की चटनी बनाने का तरीका।

Mango Onion Chutney: गर्मी में कच्चा आम यानी कैरी और हरी प्याज दोनों का ही सेवन शरीर को नई ताजगी से भर देता है। कच्चे आम और हरे प्याज से बनी चटनी को खाने से पूरे शरीर में ठंडक सी घुल जाती है। ये चटनी बेहद टेस्टी होने के साथ बहुत गुणकारी भी होती है। कच्चे आम-हरे प्याज की चटनी को लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर परोसा जा सकता है। 

इस चटनी में ढेरों पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए गुणकारी होते हैं। आपने अगर अब तक कभी कैरी और हरी प्याज की चटनी नहीं बनाई है तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। 

कच्चा आम-हरी प्याज की चटनी के लिए सामग्री
कच्चा आम कटा हुआ - 1
हरी प्याज कटी - 1 कप
लाल मिर्च सूखी - 2
जीरा - 1 टी स्पून
हींग - आधा चुटकी
चीनी - 1/2 टी स्पून
तेल - 1 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

कच्चा आम-हरी प्याज की चटनी बनाने का तरीका
कच्चे आम और हरी प्याज की चटनी बनाना बहुत सरल है। इतना ही नहीं ये चटनी गुणों से भी भरपूर है, जो गर्मी में खाने पर शरीर को कई फायदे देती है। इस चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले ठोस कैरी का चुनाव करें, कैरी बिल्कुल भी पकी न हो। इसके बाद उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब हरी प्याज के पत्ते लेकर उन्हें भी बारीक काट लें। 

इसे भी पढ़ें: Kheera Raita: गर्मी में दिमाग को ठंडा रखेगा खीरे का रायता, इस तरह बनाकर खाएंगे तो 5 बड़े फायदे मिलेंगे

अब सिलबट्टे पर कच्चे आम के टुकड़े और हरी प्याज पीसें। पीसने के दौरान इसमें सूखी लाल मिर्च, चीनी, जीरा और 1 चम्मच पानी भी मिलाकर पीसें। सिलबट्टे पर पिसी चटनी का स्वाद बेहद लाजवाब आता है। आप चटनी बनाने के लिए मिक्सर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Suji Dosa Recipe: सूजी का डोसा खाएंगे तो चाट लेंगे उंगलियां, 3 चीजों से 10 मिनट में कर सकते हैं तैयार, सीखें बनाना

चटनी पिस जाने के बाद उसमें एक चम्मच तेल और स्वादानुसार नमक मिलाएं, फिर दोबारा पीसें। स्वाद से भरपूर कच्चे आम और हरी प्याज की चटनी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे लंच-डिनर के अलावा स्नैक्स के साथ भी परोस सकते हैं। 

Similar News