Eye Health in Monsoon: बारिश में आंखों का खास ख्याल रखना है ज़रूरी, 5 तरीकों से इन्हें रख सकते हैं हेल्दी

Eye Health in Monsoon: मानसून के दौरान आंखों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। छोटी-छोटी बातें ध्यान में रखकर आंखों को हेल्दी रखा जा सकता है।

Updated On 2024-07-08 13:21:00 IST
आंखों को हेल्दी रखने के टिप्स।

Eye Health in Monsoon: बारिश के दिनों में शरीर को सेहतमंद रखना जरूरी होता है। इन दिनों में आंखों का खास ख्याल रखना भी जरूरी है। थोड़ी सी भी लापरवाही आंखों से जुड़ी परेशानियों को बुला सकती हैं। मानसून के दौरान कंजक्टिवाइटिस, आंखों का लाल होना, उनमें पानी आना जैसी समस्याएं बढ़ जाती है। 

इन समस्याओं से बचने के लिए थोड़ी सी केयर आंखों को हेल्दी बना सकती है। आप अगर आंखों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो कुछ टिप्स को पूरे मानसून सीजन में फॉलो करें। 

आंखों को हेल्दी रखने के टिप्स

बारिश के पानी से आंखों को बचाएं: बाहर निकलते समय हमेशा छाता या टोपी पहनें। बारिश में आंखों को रगड़ने से बचें। आंखों को साफ करने के लिए साफ पानी और तौलिये का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: Beetroot Benefits: 3 तरीके से खाएं चुकंदर, शरीर में भर जाएगी एनर्जी, पाचन से लेकर दिल की सेहत तक में होगा सुधार

बार-बार हाथ धोएं: आंखों को छूने से पहले और बाद में हमेशा अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं। सार्वजनिक जगहों पर छूने से बचें, खासकर अपनी आंखों को।

स्वच्छता का ध्यान रखें: अपने मेकअप और तौलिये दूसरों के साथ शेयर न करें। रोजाना अपने चेहरे और आंखों को धोएं। कृत्रिम आँसू की बूंदें का इस्तेमाल करें खासकर अगर आपको सूखी आंखों की समस्या है।

संतुलित आहार लें: विटामिन ए, सी और ई से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। ,ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जैसे कि मछली, अखरोट और बीज। पानी पीते रहें।

इसे भी पढ़ें: Thrush Home Remedies: बार-बार मुंह में हो जाते हैं छाले, 3 घरेलू उपाय आज़माएं, जल्द दूर होगी परेशानी

नियमित रूप से आंखों की जांच करवाएं: साल में कम से कम एक बार अपनी आंखों की जांच करवाएं। अगर आपको कोई भी आंखों से संबंधित समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

Similar News