Health Tips : बवासीर होने के बाद समाधान नहीं मिल रहा? ये 3 योगासन आपको इस समस्या से राहत दिलाएंगे

Health Tips : यहां हम आपको पाइल्स से राहत दिलाने वाले तीन प्रमुख योगासनों के बारे में बताएंगे, जिनका नियमित अभ्यास से आपको होने वाले पाइल्स को ठीक कर देगा। 

Updated On 2024-11-12 14:50:00 IST
बवासीर से बचने के लिए योगासन

Health Tips : बवासीर कई लोगों को लंबे समय तक परेशान करता है। इसके कारण व्यक्ति को दर्द, जलन, और असहजता का सामना करना पड़ता है। हालांकि, सही दिनचर्या और योगासन अपनाकर पाइल्स से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है। इसलिए यहां हम आपको पाइल्स से राहत दिलाने वाले तीन प्रमुख योगासनों के बारे में बताएंगे, जिनका नियमित अभ्यास से आपको होने वाले पाइल्स को ठीक कर देगा। 

मलासन 

मलासन पेट और निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए किया जाता है। यह आसन मल त्याग को सुगम बनाता है और पाइल्स के कारण होने वाली जलन को कम करता है। मलासन करने के लिए पैरों को फैलाकर बैठें और हाथों को प्रार्थना की मुद्रा में जोड़ लें। इसके बाद, धीरे-धीरे अपने घुटनों को मोड़ते हुए कूल्हों को नीचे लाएं और एड़ियों पर संतुलन बनाएं। इस आसन में कुछ समय तक रहें और फिर सामान्य स्थिति में लौट आएं।  

मलासन 

पवनमुक्तासन 

पवनमुक्तासन एक ऐसा आसन है जो पेट में गैस को निकलने में सहायक होता है और आंतों को मजबूत बनाता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से पेट की समस्याओं में कमी आती है, जो पाइल्स में राहत प्रदान करता है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों घुटनों को मोड़ें। घुटनों को धीरे-धीरे अपने सीने के पास लाएं और अपने हाथों से उन्हें पकड़ लें। इसके बाद सिर को ऊपर उठाकर घुटनों से मिलाने का प्रयास करें। इस स्थिति में कुछ सेकंड रुकें और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं। 

पवनमुक्तासन 

बद्धकोणासन

बद्धकोणासन पेट, कमर और कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। पाइल्स के कारण जो दर्द और सूजन होती है, उससे राहत देने में यह आसन सहायक है। इस आसन को करने के लिए जमीन पर बैठें और अपने दोनों पैरों को घुटनों से मोड़कर तलवों को आपस में जोड़ लें। अपने दोनों हाथों से पैरों को पकड़ें और घुटनों को ऊपर-नीचे करने का प्रयास करें। 

बद्धकोणासन 

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है और इसे चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। पाइल्स या किसी भी स्वास्थ्य समस्या के निदान, उपचार, और रोकथाम के लिए योग्य चिकित्सक या विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Similar News