Harbal Kajal At Home : आंखों को सुरक्षित रखने के लिए घर पर तैयार करें हर्बल काजल, जानिए किन-किन चीजों की पड़ेगी जरूरत
Harbal Kajal At Home : हर्बल काजन बनाने का तरीका बताएंगे, जिससे आपको बाहर का बना हुआ केमिकल वाला काजल नहीं लगाना पड़ेगा।
By : Yogita Gaur
Updated On 2024-11-09 13:59:00 IST
Harbal Kajal At Home : काजल लगाकर हर लड़की या महिला खूबसूरत नजर आती है। अगर किसी एक दिन भी काजल न लगाया जाए तो आपकी आंखे अजीब सी लगने लगती है। अगर आप उन महिलाओं या लड़कियों में से हैं, जो हर रोज काजल लगाना पसंद करती हैं तो आपको घर का बना हुआ सुरमा लगाना चाहिए। अब आप सोच रही होंगी कि, आखिर इसे घर पर कैसे बनाया जाए तो हम हर्बल काजन बनाने का तरीका बताएंगे, जिससे आपको बाहर का बना हुआ केमिकल वाला काजल नहीं लगाना पड़ेगा।
हर्बल काजल बनाने की सामग्री
- सरसों या बादाम का तेल
- कपूर
- दीपक और रुई की बत्ती – दीपक जलाने के लिए
- तांबे या स्टील की प्लेट– काजल के लिए कालिख जमा करने के लिए
हर्बल काजल बनाने का तरीका
- एक छोटी कटोरी में सरसों का तेल डालें और उसमें कॉटन की बत्ती डालकर दीपक तैयार कर लें। सरसों का तेल आंखों के लिए सुरक्षित होता है और उसकी हल्की महक भी सुकून देने वाली होती है। यह आंखों को ठंडक भी पहुंचाता है।
- दीपक में बत्ती के साथ एक छोटा टुकड़ा कपूर डालें। कपूर को जलाने से निकलने वाली कालिख आंखों के लिए फायदेमंद होती है और यह काजल को प्राकृतिक रूप से ठंडक प्रदान करता है।
- अब दीपक को सावधानीपूर्वक जलाएं और उसे किसी ऐसी जगह पर रखें, जहां हवा का असर न हो। दीपक को जलाने से कपूर और सरसों के तेल का धुआं निकलता है, जो धीरे-धीरे ऊपर तांबे या स्टील की प्लेट पर कालिख जमा करेगा।
- दीपक से निकलने वाली कालिख को प्लेट पर जमा होने दें। यह प्रक्रिया करीब 10 से 15 मिनट तक चलने दें, ताकि पर्याप्त मात्रा में कालिख एकत्रित हो सके। यह कालिख ही आपका हर्बल काजल बनेगी।
- जब पर्याप्त कालिख जमा हो जाए, तो इसे ठंडा होने दें। फिर इसमें कुछ बूंदें बादाम का तेल डालें और अच्छी तरह मिलाएं। यह मिश्रण आपकी आंखों के लिए एक बेहतरीन हर्बल काजल तैयार करेगा, जिसे आप किसी साफ डिब्बी में सुरक्षित रख सकते हैं।