National Nutrition Week 2025: हेल्दी डाइट और पोषण के जरूरी टिप्स, हर आयु वर्ग की न्यूट्रिशन गाइड

नेशनल न्यूट्रिशन वीक 1-7 सितंबर: जानें संतुलित आहार, जरूरी पोषक तत्व और हेल्दी डाइट टिप्स। बच्चों, वयस्कों और गर्भवती महिलाओं के लिए न्यूट्रिशन गाइड।

By :  Desk
Updated On 2025-09-01 20:45:00 IST

नेशनल न्यूट्रिशन वीक पर जानें संतुलित आहार, जरूरी पोषक तत्व और हेल्दी डाइट 

लेखक: प्रतीक्षा कदम, चीफ डाइटीशियन, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, मुंबई

National Nutrition Week 2025 : नेशनल न्यूट्रिशन वीक (1-7 सितंबर 2025) का उद्देश्य लोगों को संतुलित आहार और पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करना है। संतुलित पोषण न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है।

हर आयु वर्ग- चाहे बच्चे हों, टीनएजर हों, वयस्क या गर्भवती महिलाएं, सभी के लिए पोषण की जरूरतें अलग होती हैं। प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व न केवल ऊर्जा प्रदान करते हैं, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं।  

इंटरनेशनल यूनियन ऑफ न्यूट्रिशनल साइंसेस के अनुसार, कुपोषण (Malnutrition) कई गंभीर बीमारियों का मुख्य कारण है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लाए हैं सरल और प्रभावी न्यूट्रिशन टिप्स, ताकि आप और आपका परिवार स्वस्थ रह सके।

क्यों है पोषण जरूरी?

संतुलित पोषण शरीर के विकास और मस्तिष्क की क्षमता के लिए महत्वपूर्ण है। पोषण की कमी से बच्चे और वयस्क दोनों में थकान, कमजोरी और रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी हो सकती है। कुपोषण के कारण बच्चों में विकास में रुकावट, वयस्कों में शारीरिक कमजोरी और रोग देखने को मिलते हैं।

आवश्यक पोषक तत्व

प्रोटीन

  • शरीर की कोशिकाओं और मांसपेशियों के निर्माण के लिए जरूरी।
  • स्रोत: दूध, दही, अंडा, सोयाबीन, दाल, मीट।

कार्बोहाइड्रेट

  • शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
  • स्रोत: गेहूं, चावल, मक्का, अनाज।

विटामिन्स और मिनरल्स

पोषक तत्व 

फायदे 

स्रोत

विटामिन A 

आंखों की सेहत, त्वचा, रोग प्रतिरोधक क्षमता

 दूध, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, नारंगी/पीले फल

विटामिन B 

नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी 

फल, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स

विटामिन C 

इम्यूनिटी बढ़ाता है 

आंवला, नींबू, संतरा, मौसंबी

विटामिन D 

हड्डियों की मजबूती 

धूप, मछली, अंडा

आयरन

 एनीमिया से बचाव 

पालक, दाल, बाजरा, रागी, ड्राई फ्रूट्स

कैल्शियम 

हड्डियों और दांतों की मजबूती 

दूध, दही, सोयाबीन, हरी सब्जियां

वसा 

ऊर्जा का स्रोत 

घी, मक्खन, तेल, जंतु उत्पाद

आयोडीन 

थायरॉइड और मानसिक विकास 

आयोडीन युक्त नमक, समुद्री भोजन, फूलगोभी, बंदगोभी

हेल्दी डाइट के आसान टिप्स

  1. बैलेंस्ड डाइट: पोषक तत्वों का संतुलित सेवन + नियमित शारीरिक गतिविधि।
  2. जंक फूड कम करें: शुगर, नमक और ट्रांस फैट से बचें।
  3. कोल्ड ड्रिंक कम पिएं: इनमें कैलोरी ज्यादा, पोषण कम।
  4. माइंडफुल ईटिंग: टीवी या फोन देखते हुए न खाएं। धीरे-धीरे चबाकर खाएं।
  5. ब्रेकफास्ट ज़रूरी: मेटाबॉलिज्म को ठीक बनाए रखने के लिए।
  6. हेल्दी स्नैक्स: फलों या नट्स का सेवन दिन में 2 बार।
  7. रंग-बिरंगी सब्जियां: गहरे हरे, लाल और नारंगी रंग की सब्जियां रोज़ शामिल करें।
  8. साबुत अनाज: दिन में कम से कम 3 बार।
  9. टीन युक्त फूड्स: बीन्स, सोयाबीन, नट्स और सीड्स।

नेशनल न्यूट्रिशन वीक का महत्व

नेशनल न्यूट्रिशन वीक हमें याद दिलाता है कि छोटे-छोटे बदलाव हमारे स्वास्थ्य में बड़ा अंतर ला सकते हैं। सही खान-पान और जीवनशैली अपनाकर हम कुपोषण और बीमारियों से बच सकते हैं। इस नेशनल न्यूट्रिशन वीक, आइए स्वस्थ खान-पान की शुरुआत करें और अपने परिवार को स्वस्थ जीवन की ओर ले जाएं!

(अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News