Jodhpuri Mirchi Vada: घर पर बनाएं राजस्थान का मशहूर जोधपुरी मिर्ची वडा, नोट कर लें रेसिपी
Jodhpuri Mirchi Vada: राजस्थान का मशहूर जोधपुरी मिर्ची वडा घर पर बनाने की आसान रेसिपी जानें। इसका तीखा, कुरकुरा और लाजवाब स्वाद आपके दिल को जीत लेगा।
राजस्थान की मशहूर जोधपुरी मिर्ची वडा रेसिपी
Jodhpuri Mirchi Vada: राजस्थान का मशहूर जोधपुरी मिर्ची वडा, चाय के साथ परफेक्ट स्नैक है।हरी मिर्च में भरपूर आलू का मसालेदार मिश्रण और ऊपर से कुरकुरा बेसन का लेप इसे और भी लाजवाब बना देता है। चलिए, जानते हैं घर पर इसे बनाने का आसान तरीका।
आवश्यक सामग्री (Ingredients)
बेसन का घोल बनाने के लिए
- बेसन – 200 ग्राम
- नमक – स्वादानुसार
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
- हींग – 1/4 चम्मच
- हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
- अजवाइन – 1/4 चम्मच
- बेकिंग सोडा – एक चुटकी
- पानी – जरूरत के अनुसार
भरावन के लिए
- अदरक – 1/2 इंच
- लहसुन – 5-6 कलियां
- तेल – 1/2 बड़ा चम्मच
- साबुत धनिया – 1/2 चम्मच
- जीरा – 1/2 चम्मच
- उबला आलू – 1 (मसला हुआ)
- प्याज – 1-2 (बारीक कटी)
- हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
- अमचूर – 1/2 चम्मच
- हरी मिर्च – 5-6
- नमक – स्वादानुसार
बनाने की विधि (Step–by–Step)
स्टेप 1: सबसे पहले बड़ी वाली हरी मिर्च को धोकर सुखा लें। और उन्हें बीच में लंबाई में चीरा लगाकर बीज निकाल लें।
स्टेप 2: अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करके उसमें साबुत धनिया और जीरा डालकर चटकाएं।
स्टेप 3: अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का सा भून लें। इसके बाद प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
स्टेप 4: अब आलू को मैश करके डालें। ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अमचूर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
स्टेप 5: अब ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें और तैयार भरावन को चीरी हुई मिर्च के अंदर अच्छे से भर दें।
स्टेप 6: अब एक बाउल में बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हींग, अजवाइन, बेकिंग सोडा और पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें।
स्टेप 7: अब भरवां मिर्च को बेसन के घोल में डुबोकर गरम तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
स्टेप 8: अब गरमागरम मिर्ची वड़ा को हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ सर्व करें।
सर्विंग टिप्स (Serving Tips)
- मिर्ची वड़ा को गरमागरम ही परोसें ताकि इसकी कुरकुराहट बनी रहे।
- आप इसे शाम की चाय या बारिश के मौसम में स्नैक के तौर पर सर्व कर सकते हैं।
- आप चाहें तो इमली-गुड़ की मीठी चटनी भी बना सकते हैं, इससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।
– काजल सोम