White Clothes: सफेद कपड़ों में नहीं आएगा पीलापन, वॉशिंग के वक्त बस ध्यान रखें 4 बातें

White Clothes Cleaning Tips: सफेद कपड़े पुराने होने पर उनमें पीलापन आने लगता है। अगर कपडों की सही से वॉशिंग और देखरेख की जाए तो इस परेशानी से बचा जा सकता है।

Updated On 2025-09-27 15:57:00 IST

सफेद कपड़ों की वॉशिंग के टिप्स।

White Clothes Cleaning Tips: सफेद कपड़े हमेशा से क्लासिक और स्टाइलिश दिखते हैं, लेकिन इन्हें लंबे समय तक चमकदार बनाए रखना आसान काम नहीं है। अक्सर वॉशिंग के दौरान या समय के साथ सफेद कपड़ों में पीलापन आने लगता है, जिससे लुक खराब लगता है। कई लोग इसे महंगे डिटर्जेंट्स या कैमिकल से ठीक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन सही तरीके अपनाने से यह परेशानी बड़ी आसानी से टाली जा सकती है।

सफेद कपड़ों की देखभाल सिर्फ सही डिटर्जेंट चुनने तक सीमित नहीं है। वॉशिंग के दौरान कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर कपड़ों का रंग और क्वालिटी बरकरार रखी जा सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके सफेद कपड़े हमेशा नए और चमकदार दिखें, तो वॉशिंग के दौरान कुछ बातों पर ध्यान दें।

सफेद कपड़ों की चमक बरकरार रखेंगी 4 टिप्स

सही डिटर्जेंट और वॉशिंग पावर मोड: सफेद कपड़ों के लिए हल्का और ब्राइटनिंग डिटर्जेंट इस्तेमाल करें। पाउडर डिटर्जेंट में कभी-कभी कैमिकल्स ज्यादा होते हैं, जो पीलापन बढ़ा सकते हैं। मशीन वॉशिंग के दौरान भी तेज मोड की बजाय जेंटल मोड चुनें। इससे फैब्रिक सेफ रहेगा और रंग फीका नहीं पड़ेगा।

अलग से वॉश करें: सफेद कपड़े हमेशा अलग से धोएं। रंगीन कपड़ों के साथ धोने से कलर ट्रांसफर हो सकता है, जिससे सफेद कपड़े पीलापन दिखाने लगते हैं। हल्के गर्म पानी और सही डिटर्जेंट में अलग वॉश करने से कपड़े लंबे समय तक ब्राइट रहेंगे।

नेचुरल ब्राइटनिंग का इस्तेमाल: सफेद कपड़ों में ब्राइटनेस बनाए रखने के लिए नींबू का रस या बेकिंग सोडा इस्तेमाल कर सकते हैं। धोने से पहले कपड़ों पर हल्का नींबू का रस या 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर भिगो दें। यह कपड़ों के पीलापन को रोकने और चमक बनाए रखने में मदद करता है।

धूप में सही तरीके से सुखाएं: सफेद कपड़ों को सीधी धूप में सुखाने से कभी-कभी पीला पन बढ़ सकता है। बेहतर है कि कपड़ों को हवादार जगह पर या शेड में सुखाएं। सूखी हवा और हल्की धूप से कपड़े जल्दी सूखेंगे और उनका रंग भी लंबे समय तक बरकरार रहेगा।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Tags:    

Similar News