white butter: घर में कैसे बनाएं सफेद मक्खन? जानें प्रोसेस, बाजार वाले बटर से कितना फायेदमंद

how to make white butter at home: घर में बना सफेद मक्खन पूरी तरह नेचुरल और हेल्दी होता है। यह प्रोसेस्ड पीले मक्खन की तुलना में अधिक पौष्टिक है। रोज़ाना की डाइट में सफेद मक्खन शामिल करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

By :  Desk
Updated On 2025-07-14 15:42:00 IST

home made white butter from milk: घर पर दूध से कैसे सफेद मक्खन बनाएं। 

How to make white butter at home: घर पर बना सफेद मक्खन न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यह पूरी तरह देसी होता है और किसी भी केमिकल या प्रिज़र्वेटिव से फ्री रहता है। इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी रहते हैं। दूध से सफेद मक्खन बनाना आसान है और इसके लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं होती।

घर में दूध से सफेद मक्खन बनाने की विधि और इसकी सामग्री

  • फुल क्रीम दूध – 1 लीटर या अधिक
  • दही – 2 टेबल स्पून (जमाने के लिए)
  • ठंडा पानी – आवश्यकतानुसार
  • बड़ा बर्तन और मथानी/मिक्सर

घर में सफेद मक्खन बनाने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

1. मलाई इकट्ठा करें: दूध को रोज़ाना उबालें और ठंडा होने पर ऊपर जमा मलाई को अलग बर्तन में इकट्ठा करते रहें। जब लगभग 500 ग्राम मलाई इकट्ठा हो जाए, तब इसे फ्रिज में रखें ताकि यह खराब न हो।

2. दही मिलाकर रखें: एक बार जब पर्याप्त मलाई हो जाए, तो उसमें 2 टेबल स्पून दही मिलाकर 6-8 घंटे के लिए ढककर रखें। इससे मलाई में खमीर उठेगा और मक्खन निकालना आसान हो जाएगा।

3. मथना या ब्लेंड करना: अब इस दही वाली मलाई को मथानी या मिक्सर से मथें। धीरे-धीरे मक्खन मलाई से अलग हो जाएगा और छाछ (बटरमिल्क) नीचे बच जाएगी।

4. ठंडा पानी डालें: अब थोड़ा ठंडा पानी डालकर फिर से मथें। सफेद मक्खन ऊपर तैरने लगेगा। इसे हाथ या छन्नी की मदद से निकाल लें।

5. साफ करके स्टोर करें: निकाले गए मक्खन को ठंडे पानी से धो लें ताकि बची हुई छाछ निकल जाए। अब इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें। यह फ्रिज में 8-10 दिन तक चल सकता है।

पीले बटर की तुलना में सफेद मक्खन कितना फायदेमंद?

पैमाना               सफेद मक्खन                                पीला मक्खन (मार्केट वाला)

शुद्धता              पूरी तरह देसी,बिना केमिकल            प्रोसेस्ड, प्रिज़र्वेटिव युक्त

स्वास्थ्य लाभ      पचने में आसान, ऊर्जा देने वाला         अधिक फैट, एलर्जी हो सकती

विटामिन्स              प्राकृतिक विटामिन A, D                मिलावटी या कृत्रिम स्रोत

स्वाद                  देशी और सादा                                 कभी-कभी कृत्रिम फ्लेवर

इस्तेमाल           धार्मिक, आयुर्वेदिक कामों में                सिर्फ खाने तक सीमित

(प्रियंका कुमारी)

Tags:    

Similar News