Til Chakki Recipe: सर्दी में बॉडी को गर्म रखेगी तिल की चक्की, जान लें बनाने का तरीका
Til Chakki Recipe: तिल से बनी चक्की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। ये स्वाद में भी लाजवाब है। जानते हैं तिल चक्की बनाने का तरीका।
तिल चक्की बनाने का तरीका।
Til Chakki Recipe: सर्दियां शुरू होते ही खानपान में ऐसी चीजों की जरूरत बढ़ जाती है जो शरीर को अंदर से गर्माहट दें और इम्युनिटी भी मजबूत करें। ऐसे में तिल की चक्की एक सुपरफूड की तरह काम करती है। मीठे का हल्का-सा स्वाद, तिल की खुशबू और इसमें मौजूद नेचुरल एनर्जी ठंड के मौसम में यह एक परफेक्ट हेल्थी स्नैक बन जाती है।
तिल की चक्की न सिर्फ शरीर को गर्म रखती है, बल्कि हड्डियों, स्किन और हार्ट के लिए भी जबरदस्त फायदेमंद है। घर पर बनने वाली तिल की चक्की बाज़ार वाली चक्की से ज्यादा हेल्दी और फ्रेश होती है। इसे बनाना भी बेहद आसान है और कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है।
तिल चक्की बनाने के लिए सामग्री
- सफेद तिल - 1 कप
- गुड़ - 3/4 कप
- घी - 1 बड़ा चम्मच
- इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
तिल चक्की बनाने का तरीका
तिल चक्की एक स्वाद और पोषण से भरपूर डिश है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन गरम करें और उसमें तिल डालकर धीमी आंच पर भूनें। तिल हल्का सुनहरा होते ही गैस बंद कर दें। ध्यान रहे, तिल को ज्यादा न भूनें नहीं तो स्वाद कड़वा हो सकता है।
दूसरे पैन में थोड़ा घी डालें और उसमें गुड़ डालकर धीमी आंच पर पिघलने दें। गुड़ पूरी तरह पिघल जाए तो उसमें इलायची पाउडर मिलाएं। अब भुने हुए तिल गुड़ की चाशनी में डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि तिल पूरी तरह कोट हो जाएं।
एक थाली या प्लेट में घी लगाएं और उसमें यह मिश्रण फैलाएं। इसे थोड़ा ठंडा होने दें और फिर चाकू की मदद से चक्की के आकार में काट लें। ठंडी होते ही चक्की के टुकड़े निकालकर एयरटाइट बॉक्स में स्टोर करें। यह कई दिनों तक ताज़ा रहती है और रोज सुबह या शाम इसे स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)