Suji Upma Recipe: सूजी से बनाएं स्वादिष्ट वेजिटेबल उपमा, नाश्ते के लिए है परफेक्ट डिश, सीखें रेसिपी

Suji Upma Recipe: सूजी वेजिटेबल उपमा एक टेस्टी ब्रेकफास्ट है, जिसे काफी पसंद किया जाता है। जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

Updated On 2025-07-27 11:07:00 IST

सूजी वेजिटेबल उपमा बनाने का तरीका। 

Suji Upma Recipe: सुबह की शुरुआत अगर स्वाद और सेहत से भरपूर नाश्ते से हो, तो दिन भर एनर्जी बनी रहती है। ऐसा ही एक पौष्टिक और झटपट बनने वाला विकल्प है – सूजी का वेजिटेबल उपमा। दक्षिण भारतीय स्वादों से भरपूर यह डिश अब पूरे देश में लोकप्रिय हो चुकी है। उपमा में इस्तेमाल होने वाली सूजी (रवा) फाइबर और आयरन से भरपूर होती है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करती है। इसमें मौसमी सब्जियां डालने से इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू और भी बढ़ जाती है।

बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए यह डिश परफेक्ट है। इसे आप नाश्ते, लंच बॉक्स या हल्की भूख लगने पर स्नैक की तरह भी सर्व कर सकते हैं। उपमा बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता और यह बहुत कम तेल में बन जाती है, जिससे यह हेल्दी भी रहती है। अगर आप कुछ हल्का और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो एक बार इस वेजिटेबल उपमा को जरूर ट्राय करें।

आवश्यक सामग्री

सूजी (रवा) – 1 कप

बारीक कटी हुई गाजर – 1/4 कप

बारीक कटी बीन्स – 1/4 कप

बारीक कटी शिमला मिर्च – 1/4 कप

कटी हरी मिर्च – 1-2

करी पत्ता – 8-10

राई (सरसों दाना) – 1/2 छोटा चम्मच

चना दाल – 1 छोटा चम्मच

उड़द दाल – 1 छोटा चम्मच

बारीक कटी अदरक – 1 छोटा चम्मच

नमक – स्वादानुसार

नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच

हरा धनिया – गार्निशिंग के लिए

तेल – 2 बड़े चम्मच

पानी – 2.5 कप

सूजी वेजिटेबल उपमा बनाने की विधि

सूजी को भूनना: एक कढ़ाई में सूजी डालकर मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक 4-5 मिनट तक भून लें। ध्यान रहे कि सूजी जले नहीं। भूनने के बाद अलग रख दें।

तड़का लगाना: अब उसी कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें राई, चना दाल और उरद दाल डालें। जब ये चटकने लगे तो कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक डालकर भूनें।

सब्जियां पकाना: अब इसमें सभी कटी हुई सब्जियां डालें और 3-4 मिनट तक हल्का सॉफ्ट होने तक भूनें। स्वादानुसार नमक डालें।

पानी मिलाना: अब इसमें 2.5 कप पानी डालें और उबाल आने दें। जब पानी उबलने लगे, तो भुनी हुई सूजी धीरे-धीरे डालते हुए चलाते रहें ताकि गांठ न बने।

पकाना और गार्निश: अब आंच धीमी करके ढक्कन लगाकर 3-4 मिनट तक पकाएं। जब पानी पूरी तरह सूख जाए और उपमा सॉफ्ट हो जाए, तब नींबू रस डालें और हरे धनिये से गार्निश करें।

आप चाहें तो इसमें मटर, स्वीट कॉर्न या पनीर के छोटे टुकड़े भी डाल सकते हैं। इसके साथ नारियल की चटनी या अचार परोसें।

Tags:    

Similar News