Beetroot dosa: आयरन और फाइबर से भरपूर बीटरूट डोसा, नाश्ते के लिए बेस्ट, 10 मिनट में होता तैयार

Beetroot dosa recipe: बीटरूट डोसा टेस्टी और हेल्दी रेसिपी है, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर हो सकती है। इसमें मौजूद बीटरूट आपके शरीर को आयरन और फाइबर देता है। यह रेसिपी झटपट बन जाती है और नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट है।

By :  Desk
Updated On 2025-07-24 15:42:00 IST

Beetroot dosa recipe: लाल रंग का डोसा स्वाद के साथ सेहत का कॉम्बिनेशन है। 

Beetroot dosa recipe: बीटरूट यानी चुकंदर सेहत का खजाना है और अगर इसे स्वाद में भी शामिल कर लिया जाए तो कहने ही क्या। बीटरूट डोसा नाश्ते के लिए हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आएगा।इसका रंग इतना खूबसूरत होता है कि देखने में ही भूख बढ़ जाए।

यह डोसा आयरन, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होता है। आप इसे सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक्स के रूप में बना सकते हैं। आइए इसकी रेसिपी के बारे में आपको बताते हैं।

बीटरूट डोसा बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप डोसे का तैयार बैटर (चावल और उड़द दाल का)
  • 1 मीडियम बीटरूट (उबला और कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 5-6 करी पत्ते
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • नमक स्वादानुसार
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • जरूरत अनुसार पानी
  • तेल सेकने के लिए

बीटरूट डोसा बनाने की विधि

  • सबसे पहले बीटरूट, हरी मिर्च, अदरक और करी पत्ते को मिक्सर में डालकर थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को डोसे के बैटर में मिलाएं। नमक, जीरा और बारीक कटा हरा धनिया डालें। जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाकर बैटर को पतला करें।
  • अब तवे को गर्म करें और थोड़ा सा तेल डालकर फैलाएं।
  • तवे पर एक चम्मच बैटर डालें और गोल घुमाकर डोसा फैलाएं।
  • डोसे के किनारों पर थोड़ा तेल डालें और मीडियम आंच पर पकाएं जब तक वह कुरकुरा और सुनहरा न हो जाए।
  • इसे नारियल की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।

(प्रियंका कुमारी)

Tags:    

Similar News