Dhokla Recipe: मार्केट जैसा सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला घर में बनाएं, इस तरीके से बढ़ेगा टेस्ट
Dhokla Recipe: मार्केट जैसा सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला आप घर में भी तैयार कर सकते हैं। जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।
सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला बनाने का तरीका।
Dhokla Recipe: ढोकला गुजरात की मशहूर डिश है, जिसका स्वाद पूरे देश में पसंद किया जाता है। मार्केट का ढोकला जितना फूला-फूला, हल्का और स्पंजी होता है, उतना ही घर पर बनाना कभी-कभी मुश्किल लगता है। हालांकि सही तकनीक और बैटर की सही तैयारी से ढोकला घर पर भी उतना ही सॉफ्ट बन सकता है, जितना बाजार में मिलता है।
अगर आप भी चाहते हैं कि आपका ढोकला स्पंजी, हल्का और बिल्कुल रेस्टोरेंट-स्टाइल बने, तो आपको सिर्फ कुछ आसान टिप्स और बैटर तैयार करने की खास ट्रिक जाननी होगी।यहां जानिए पूरा तरीका, जिससे आपका ढोकला पहली ही बार में मार्केट जैसा बन जाएगा।
ढोकला बनाने के लिए सामग्री
- बेसन - 1 कप
- दही - 1/2 कप
- हल्दी - 1/2 चम्मच
- नमक - 1 चम्मच
- अदरक-हरी मिर्च पेस्ट - 1 चम्मच
- चीनी - 1 चम्मच
- नींबू रस - 1 चम्मच
- ईनो - 1 छोटा पैकेट (या 1 चम्मच)
- तेल - 1 चम्मच
- तड़के के लिए
- राई - 1 चम्मच
- करी पत्ता - 7-8
- हरी मिर्च - 2 (लंबी कटी)
- पानी - 1/2 कप
- चीनी - 1 चम्मच
ढोकला बनाने का तरीका
मार्केट जैसा सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला घर पर भी बनाया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले बेसन को छानकर एक बाउल में लें। इसमें दही, हल्दी, नमक और थोड़ा पानी डालकर स्मूथ बैटर तैयार करें। बैटर न ज्यादा पतला हो न ज्यादा गाढ़ा—पकौड़े के घोल जैसा बिल्कुल सही रहता है।
घोल तैयार हो जाने के बाद इसे 10-15 मिनट के लिए रेस्ट दे। ऐसा करने से ढोकला और ज्यादा स्पंजी बनता है। अब बैटर में नींबू रस और ईनो डालें। जैसे ही बैटर फूले, उसे तुरंत ढोकला प्लेट में डालकर स्टीमर में रख दें। 15–20 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर स्टीम होने दें। टूथपिक साफ निकल आए तो ढोकला तैयार है।
एक पैन में तेल गरम करें। इसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। अब पानी और चीनी डालकर 1 मिनट उबालें। तैयार तड़के को गरम ढोकले पर समान रूप से डाल दें।
ढोकले को तड़का सोखने के लिए थोड़ी देर छोड़ दें। अब इसे चाकू से चौकोर पीस में काटें और प्लेट में परोसें। ऊपर से हरा धनिया और नारियल छिड़क दें तो स्वाद दोगुना हो जाएगा।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)