Masala Pasta: 10 मिनट में तैयार कर लें मसाला पास्ता, देखते ही बच्चों के खिल उठेंगे चेहरे

Masala Pasta Recipe: मसाला पास्ता देखकर बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं। इसका लाजवाब स्वाद बड़ों को भी बहुत भाता है। जानते हैं इसकी रेसिपी।

Updated On 2025-12-18 16:50:00 IST

मसाला पास्ता बनाने की आसान विधि।

Masala Pasta Recipe: आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक पास्ता लगभग सभी की फेवरेट डिश बन चुका है। खासतौर पर जब बात झटपट बनने वाले स्नैक्स या लाइट मील की हो, तो पास्ता सबसे पहले याद आता है। लेकिन रोज़ वही सादा पास्ता बोरिंग लगने लगता है। ऐसे में मसाला पास्ता बच्चों के चेहरे को खिला सकता है। इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है।

अगर आप भी बच्चों के लिए कुछ नया, चटपटा और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो मसाला पास्ता एक बेहतरीन ऑप्शन है। देसी मसालों के स्वाद से भरपूर यह पास्ता सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाता है और इसका स्वाद देखते ही बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

मसाला पास्ता बनाने के लिए सामग्री

  • कप पास्ता (उबला हुआ)
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 छोटा प्याज़ (बारीक कटा)
  • 1 छोटा टमाटर (बारीक कटा)
  • 1 छोटी शिमला मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • थोड़ा-सा हरा धनिया (सजाने के लिए)

मसाला पास्ता बनाने का तरीका

मसाला पास्ता बनाना बेहद सरल है और इस फास्ट फूड को सब पसंद करते हैं। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले पास्ता को नमक मिले पानी में उबाल लें। पास्ता ज्यादा गलना नहीं चाहिए। उबलने के बाद उसका पानी निकालकर अलग रख दें।

कढ़ाही में तेल गर्म करें। इसमें बारीक कटा प्याज़ डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और खुशबू आने तक चलाएं। अब इसमें टमाटर और शिमला मिर्च डालकर 2 मिनट पकाएं। जब टमाटर नरम हो जाएं, तब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

अब उबला हुआ पास्ता मसाले में डालें और हल्के हाथ से मिलाएं ताकि पास्ता टूटे नहीं। 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, जिससे मसाला पास्ता में अच्छे से मिल जाए। आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें। गरमागरम मसाला पास्ता तैयार है। इसे बच्चों के टिफिन या शाम के स्नैक में परोस सकते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Tags:    

Similar News