लहसुनी बैंगन तवा फ्राई रेसिपी: डिनर को स्वाद से भर देगी ये टेस्टी डिश, बनाने का तरीका है सुपरईज़ी!
Lahsuni Baingan Tawa Fry: आप अपने डिनर को स्पेशल बनाना चाहते हैं तो लहसुनी बैंगन तवा फ्राई एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
लहसुनी बैंगन तवा फ्राई बनाने का तरीका।
Lahsuni Baingan Tawa Fry: रोज़ की सब्ज़ियों से अगर आपका मन ऊब गया है और कुछ चटपटा व देसी स्वाद चाहिए, तो लहसुनी बैंगन तवा फ्राई एक परफेक्ट ऑप्शन है। कम मसालों में बनने वाली यह रेसिपी स्वाद में जबरदस्त होती है और इसे बनाना भी बेहद आसान है।
बैंगन की नरमी और लहसुन की खुशबू जब तवे पर एक साथ सिकती है, तो घर में रेस्टोरेंट जैसा माहौल बन जाता है। यह सब्ज़ी गरमागरम रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ भी खूब जंचती है।
लहसुनी बैंगन तवा फ्राई बनाने के लिए सामग्री
- बैंगन - 2 मध्यम आकार के
- लहसुन - 8-10 कलियां (बारीक कटी या पिसी हुई)
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- हल्दी - 1/2 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- सरसों का तेल - 3-4 बड़े चम्मच
- हरा धनिया - सजाने के लिए
लहसुनी बैंगन तवा फ्राई बनाने का तरीका
लहसुनी बैंगन तवा फ्राई एक स्वादिष्ट फूड डिश है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले बैंगन को अच्छे से धोकर पतले गोल स्लाइस में काट लें। कटे हुए बैंगन को हल्के नमक वाले पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें, इससे बैंगन में अगर कसैलापन है तो निकल जाएगा और तलते समय रंग भी अच्छा आएगा।
एक बाउल में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, अमचूर और नमक मिलाएं। इसमें बारीक कटा या पिसा हुआ लहसुन डालें और थोड़ा सा तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस मसाले को बैंगन के स्लाइस पर दोनों तरफ अच्छे से लगा दें।
तवा गरम करें और उस पर सरसों का तेल डालें। तेल हल्का गरम हो जाए तो बैंगन के स्लाइस तवे पर रखें। मध्यम आंच पर बैंगन को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें। बीच-बीच में पलटते रहें ताकि बैंगन जले नहीं और अंदर तक अच्छी तरह पक जाए।
जब बैंगन अच्छी तरह सिक जाएं और लहसुन की खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर सजाएं। गरमागरम लहसुनी बैंगन तवा फ्राई को रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ परोसें।
जब बैंगन अच्छी तरह सिक जाएं और लहसुन की खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर सजाएं। गरमागरम लहसुनी बैंगन तवा फ्राई को रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ परोसें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।