French Toast: नाश्ते में बच्चों को फ्रेंच टोस्ट बनाकर परोसें, एक बार खाएंगे तो बार-बार करेंगे डिमांड

French Toast: बच्चों को नाश्ते में एक जैसी चीजें दे देकर थक गए हैं तो इस बार फ्रेंच टोस्ट बनाएं। इसका स्वाद बच्चों को खूब पसंद आएगा।

Updated On 2025-07-21 10:21:00 IST

फ्रेंच टोस्ट बनाने की विधि।

French Toast: सुबह की भागदौड़ में अगर आप कुछ टेस्टी और झटपट बनने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो फ्रेंच टोस्ट आपके लिए परफेक्ट है। इसे बनाना बेहद आसान है और स्वाद में लाजवाब। ब्रेड, अंडा, दूध और कुछ आम मसालों से तैयार होने वाला यह टोस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। खास बात यह है कि इसे आप मीठा भी बना सकते हैं और नमकीन भी।

फ्रेंच टोस्ट एक वेस्टर्न डिश है, लेकिन अब यह भारतीय रसोई में भी खूब पसंद की जाने लगी है। इसे नाश्ते के अलावा शाम की भूख मिटाने या हल्के डिनर के तौर पर भी खाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इसे घर पर किस तरह आसान तरीके से बनाया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री: (4 पीस फ्रेंच टोस्ट के लिए)

ब्रेड स्लाइस – 4

अंडे – 2

दूध – 1/4 कप

चीनी – 1.5 चम्मच (मीठा फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए)

नमक – एक चुटकी

काली मिर्च – 1/4 चम्मच (अगर नमकीन टोस्ट बनाना चाहें)

वैनिला एसेंस – 2–3 बूंद (ऑप्शनल)

मक्खन या घी – टोस्ट सेकने के लिए

शहद या मेपल सिरप – सर्विंग के लिए

फल या ड्राई फ्रूट्स – सजावट के लिए (इच्छानुसार)

बनाने की विधि:

स्टेप 1: मिश्रण तैयार करें

एक बाउल में दो अंडे तोड़ें। इसमें दूध डालें और अच्छी तरह फेंट लें। अगर आप मीठा फ्रेंच टोस्ट बना रहे हैं तो इसमें चीनी और वैनिला एसेंस मिलाएं। अगर नमकीन स्वाद चाहते हैं तो चीनी की जगह नमक और काली मिर्च मिलाएं। सबको अच्छे से मिला लें।

स्टेप 2: ब्रेड डुबोएं

अब ब्रेड स्लाइस को इस अंडा-दूध के मिश्रण में दोनों तरफ से डुबोकर कोट करें। ध्यान रहे कि ब्रेड ज्यादा भीग न जाए, वरना टूटने लगेगी।

स्टेप 3: टोस्ट सेकें

तवा या नॉनस्टिक पैन गरम करें और उसमें थोड़ा मक्खन या घी डालें। अब ब्रेड स्लाइस को तवे पर रखें और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। एक बार में 2 ब्रेड सेकें ताकि जगह बनी रहे।

स्टेप 4: सर्विंग करें

फ्रेंच टोस्ट तैयार है। इसे गर्मागर्म सर्व करें। ऊपर से शहद, मेपल सिरप या कटे हुए फल डाल सकते हैं। बच्चों के लिए चॉकलेट सिरप भी बढ़िया ऑप्शन है।

नोट

  • ब्राउन ब्रेड का इस्तेमाल करें तो हेल्दी ऑप्शन होगा।
  • आप चाहें तो दालचीनी पाउडर या जायफल भी मिला सकते हैं स्वाद बढ़ाने के लिए।
Tags:    

Similar News