Aloo Chokha: बिहारी स्टाइल का आलू चोखा लगेगा कमाल, इस तरीके से बनाएं, स्वाद होगा दोगुना

Aloo Chokha Recipe: बिहारी स्टाइल का आलू चोखा स्वाद में लाजवाब है। इसे बनाने का तरीका भी आसान है। जानते हैं विधि।

Updated On 2025-08-10 20:16:00 IST

बिहारी आलू चोखा बनाने का तरीका।

Aloo Chokha Recipe: आलू चोखा एक पारंपरिक फूड डिश है जो बहुत पसंद की जाती है। बिहारी स्टाइल में बना आलू चोखा काफी पसंद किया जाता है। आप पारंपरिक भारतीय स्वाद के दीवाने हैं, तो बिहारी स्टाइल का आलू चोखा आपके लिए परफेक्ट डिश है। इसे खास तौर पर लिट्टी के साथ खाया जाता है।

बिहारी तरीके से बनने वाले आलू चोखा के लिए मस्टर्ड ऑयल का इस्तेमाल करने से उसमें देसी तीखापन और स्मैल मिलती है। आलू चोखा को आप लिट्टी, रोटी या फिर चावल के साथ भी खा सकते हैं।

बिहारी स्टाइल आलू चोखा बनाने के लिए सामग्री

4-5 उबले आलू

1 प्याज बारीक कटा हुआ

3-4 लहसुन की कलियां बारीक कटी

2-3 हरी मिर्च बारीक कटी

2 टमाटर (भुने या उबले)

2-3 टेबलस्पून सरसों का तेल

हरा धनिया बारीक कटा

नमक स्वादानुसार

बिहारी स्टाइल आलू चोखा बनाने का तरीका

बिहारी स्टाइल का आलू चोखा एक टेस्टी डिश है जो काफी लोकप्रिय है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें। इसके बाद उबले आलू को छीलकर एक बड़े बर्तन में मैश कर लें।

अब इसमें बारीक कटा प्याज, लहसुन और हरी मिर्च डालें और मिक्स करें। इसके बाद टमाटर को भूनें या फिर उन्हें उबालकर छिलके उतार लें। इसके बाद बर्तन में टमाटर डालकर सभी चीजों के साथ इन्हें भी मैश कर लें।

अब चोखे में सरसों का तेल और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें। स्वाद से भरपूर बिहारी स्टाइल का आलू चोखा बनकर तैयार है। इसे लिट्टी, रोटी, पराठा या चावल के साथ सर्व करें।

Tags:    

Similar News