Valentine Gift Ideas: सिर्फ 500 रुपए के खर्च में हो जाएगी गर्लफ्रेंड इंप्रेस! ये हैं वैलेंटाइन डे के लिए परफेक्ट गिफ्ट ऑप्शन्स
Valentine Gift Ideas: महंगे गिफ्ट दिए बिना भी आपका वैलेंटाइन डे बन सकता है खास। 500 रूपये के बजट में ग्रर्लफ्रेंड को दे सकते है बेस्ट सरप्राइज।
वैलेंटाइन डे के लिए गिफ्ट आइडियाज़
Valentine Gift Ideas: वैलेंटाइन डे आते ही दिल में प्यार के तराने बजने लगते हैं। लेकिन दिमाग में सवाल भी आता है कि इस बार क्या खास किया जाए? बहुत से लोग सोचते हैं कि प्यार दिखाने के लिए महंगे गिफ्ट जरूरी हैं, लेकिन ये सच नहीं हैं। अगर गिफ्ट दिल से दिया गया हो, तो छोटा सा सरप्राइज भी आपकी गर्लफ्रेंड के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकता है। अच्छी बात यह है कि सिर्फ 500 रुपये के बजट में भी आप वैलेंटाइन डे को बेहद खास बना सकते हैं। तो चलिए जानते है बजट फ्रेंडली वैलेंटाइन गिफ्ट आइडियाज -
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट
आज के समय में पर्सनल और इमोशनल गिफ्ट सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। हाथ से लिखा लव लेटर, “Reasons Why I Love You” वाले नोट्स, आपकी दोनों की फोटो वाला फ्रेम या एक छोटी सी स्क्रैपबुक ये सभी गिफ्ट कम खर्च में भी दिल को छू जाते हैं। अगर आप क्रिएटिव हैं, तो अपनी लिखी कविता या शायरी भी शानदार तोहफा बन सकती है।
डेली यूज गिफ्ट
अगर आप डेली यूज में आने वाले गिफ्ट देना चाहते हैं, तो मेकअप पाउच, कीचेन, मोबाइल कवर, डायरी के साथ पर्सनल नोट या हेयर एक्सेसरीज अच्छा ऑप्शन हैं। ये गिफ्ट रोज इस्तेमाल में आते हैं और हर बार आपको याद दिलाते हैं।
इसके अलावा फैशन और स्टाइल गिफ्ट्स जैसे ईयररिंग्स, ब्रैसलेट, रिंग, स्कार्फ या पायल भी 500 रुपये के अंदर मिल जाते हैं।
स्वीट हैंपर
वैलेंटाइन डे पर मिठास न हो, ऐसा हो नहीं सकता। स्वीट और रोमांटिक गिफ्ट्स जैसे चॉकलेट बॉक्स, मिनी केक, कपकेक, कुकी जार या चॉकलेट के साथ लव नोट बहुत पसंद किए जाते हैं। चाहें तो टॉफी बुके या चॉकलेट हैम्पर भी बना रप गिफ्ट कर सकते हैं।
ट्रेंडिग गिफ्ट
ट्रेंड के साथ चलना चाहते हैं, तो एक्सपीरियंस गिफ्ट बढ़िया रहेंगे। जैसे पर्सनल प्लेलिस्ट, प्यार भरा वीडियो मैसेज, मूवी नाइट प्लान या घर पर कैंडल लाइट डिनर ये सब कम बजट में यादगार पल बना देते हैं।
(तनिशा जैन)