Isabgol Benefits: पेट की सफाई के लिए ईसबगोल खाते हैं? ये 5 फायदे भी मिलेंगे
Isabgol Benefits: लोग पेट की सफाई के लिए ईसबगोल खाते हैं, लेकिन इसके अन्य फायदों से अनजान होते हैं। जानते हैं ऐसे ही कुछ लाभ के बारे में।
ईसबगोल खाने के बड़े फायदे।
Isabgol Benefits: आजकल अनियमित खानपान और कम फाइबर वाली डाइट के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। कब्ज, गैस और भारीपन जैसी दिक्कतों से राहत पाने के लिए लोग ईसबगोल का सहारा लेते हैं। ईसबगोल को आमतौर पर पेट साफ करने वाला प्राकृतिक उपाय माना जाता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ईसबगोल सिर्फ कब्ज ही नहीं, बल्कि सेहत को कई और फायदे भी देता है? सही तरीके से सेवन करने पर यह पाचन से लेकर दिल की सेहत तक को सपोर्ट कर सकता है।
ईसबगोल से मिलने वाले 5 बड़े फायदे
पाचन तंत्र को करता है मजबूत
ईसबगोल घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है, जो आंतों में जाकर जेल जैसी परत बना लेता है। इससे मल नरम होता है और आसानी से बाहर निकल जाता है। नियमित रूप से ईसबगोल लेने से आंतों की मूवमेंट बेहतर होती है और पाचन तंत्र धीरे-धीरे मजबूत होने लगता है।
कब्ज और गैस से दिलाता है राहत
जिन लोगों को बार-बार कब्ज या गैस की समस्या रहती है, उनके लिए ईसबगोल बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है और पेट को हल्का महसूस कराता है। साथ ही पेट में बनने वाली अतिरिक्त गैस को भी संतुलित करने में सहायक होता है।
वजन कंट्रोल करने में मददगार
ईसबगोल पानी के संपर्क में आने पर फूल जाता है, जिससे पेट भरा-भरा सा लगता है। इससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम होती है और ओवरईटिंग से बचाव होता है। यही वजह है कि वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोग भी ईसबगोल को अपनी डाइट में शामिल करते हैं।
ब्लड शुगर लेवल को करता है बैलेंस
ईसबगोल का फाइबर कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण की गति को धीमा करता है। इससे खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता। यही कारण है कि सीमित मात्रा में ईसबगोल डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, हालांकि सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी होती है।
दिल की सेहत को देता है सपोर्ट
ईसबगोल खराब कोलेस्ट्रॉल यानी LDL को कम करने में मदद कर सकता है। इसका फाइबर शरीर से अतिरिक्त फैट और कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में सहायक होता है। इससे हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
कब और कैसे करें सेवन
ईसबगोल को हमेशा पर्याप्त पानी, दूध या दही के साथ लेना चाहिए। सूखा ईसबगोल खाने से गले या पेट में दिक्कत हो सकती है। सही मात्रा और सही समय पर सेवन करने से ही इसके पूरे फायदे मिलते हैं।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)