Kareena Kapoor Fitness Tips: करीना कपूर रोजाना करती हैं 5 एक्सरसाइज, 45 की उम्र में भी दिखती हैं जवां

Kareena Kapoor Fitness Tips: फिट और जवां दिखने का राज अभिनेत्री करीना कपूर से जानिए, वो अपनी फिटनेस के लिए हर रोज ये 5 एक्सरसाइज करती हैं।

Updated On 2026-01-29 19:12:00 IST

अभिनेत्री करीना कपूर की फिटनेस का राज (Image: File Photo)

Kareena Kapoor Fitness Tips: अभिनेत्री करीना कपूर 45 की उम्र में फिट और जवां दिखती हैं। क्योंकि वे जानती हैं कि, फिटनेस को बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। अगर आप भी उनकी तरह फिट और जवां दिखना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं ऐसी 5 एक्सरसाइज के बारे में, जिन्हें करीना अपनी दिनचर्या में शामिल करती हैं।

एरोबिक स्टेपर एक्सरसाइज

इस कसरत में एक छोटे स्टेपर पर चढ़ना, और उतरना रहता है, जिससे पूरा शरीर फिट हो जाता है। यह एक्सरसाइज दिल की सेहत को बेहतर बनाती है, और शरीर की चर्बी को तेजी से कम करने में मदद करती है। इसके नियमित अभ्यास से पैरों, जांघों और हिप्स की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

बारबेल होल्ड एक्सरसाइज

बारबेल होल्ड एक्सरसाइज शरीर की ताकत बढ़ाने में बेहद असरदार होती है। इस कसरत में बारबेल को कुछ समय तक पकड़कर रखा जाता है। करीना इस एक्सरसाइज को अपनी बाहों और कंधों को मजबूत बनाने के लिए करती हैं। इससे मांसपेशियों की पकड़ मजबूत होती है, और शरीर का संतुलन बेहतर होता है।

मेडिसिन बॉल एक्सरसाइज

मेडिसिन बॉल एक्सरसाइज शरीर के ऊपरी और निचले हिस्से दोनों पर असर डालती है। इस कसरत में गेंद का उपयोग किया जाता है, जिसे उठाने, फेंकने या घुमाने जैसी गतिविधियों में शामिल किया जाता है। करीना इस एक्सरसाइज को अपने पेट और कमर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए करती हैं। इससे शरीर में लचीलापन बढ़ता है, और पेट के आसपास जमी चर्बी कम करने में सहायता मिलती है।

डंबल क्रॉसओवर एक्सरसाइज

यह एक्सरसाइज खासतौर पर कमर, पेट और पैरों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसे करने के लिए हाथों में डंबल पकड़कर एक हाथ से विपरीत पैर के पंजे को छूने की कोशिश की जाती है। इसे करने से शरीर की लचक बनी रहती है, और कमर के आसपास की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है।

डेडलिफ्ट एक्सरसाइज

डेडलिफ्ट एक्सरसाइज को ताकत बढ़ाने वाली सबसे असरदार कसरतों में गिना जाता है। इस एक्सरसाइज में भारी बोरबेल को उठाकर हिप तक लेकर आना होता है। करीना इस कसरत से अपनी पीठ, जांघों और हिप्स को मजबूत बनाए रखती हैं। यह शरीर की मुद्रा सुधारने में भी मदद करती है, और रोजमर्रा के कामों में होने वाली थकान को कम करती है।

एक्ट्रेस करीना कपूर ने एक्सरसाइज को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर दिखा दिया कि, सही एक्सरसाइज फिटनेस के लिए कितनी जरूरी है। एरोबिक स्टेपर से लेकर डेडलिफ्ट तक, ये 5 एक्सरसाइज न केवल शरीर को मजबूत बनाती हैं, बल्कि जवां भी दिखाती हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News