Moringa Leaves: सहजन की पत्तियों में हैं ढेरों गुण, इस तरह करें इस्तेमाल मिलेंगे 5 बड़े फायदे
Moringa Leaves: सहजन एक ऐसा पेड़ है जिसके फल, पत्तियां, फूल आदि सही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। जानते हैं सहजन पत्तियों के फायदे।
सहजन की पत्तियों के बड़े फायदे।
Moringa Leaves: आप अगर ऐसी चीज़ की तलाश में हैं जो कम लागत में ज़्यादा फायदा दे, तो सजहन यानी मोरिंगा की पत्तियां आपके लिए सुपरफूड साबित हो सकती हैं। भारत में इसे अक्सर सब्जी या सूप तक सीमित कर दिया जाता है, जबकि इसकी पत्तियों में छिपे पोषक तत्व शरीर को अंदर से मज़बूत बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
मोरिंगा लीफ को दुनियाभर में मिरेकल ट्री भी कहा जाता है क्योंकि इसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलता है। आइए जानते हैं इसके 5 बड़े फायदे और इन्हें इस्तेमाल करने के आसान तरीके।
सहजन पत्ती के 5 बड़े फायदे
इम्यूनिटी को मजबूत बनाती हैं: मोरिंगा पत्तियों में मौजूद विटामिन C और आयरन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से बढ़ाते हैं। नियमित सेवन से मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन से बचाव में मदद मिलती है।
खून की कमी दूर करती हैं: इन पत्तियों में प्राकृतिक आयरन पाया जाता है, जो एनीमिया के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। मोरिंगा लीफ पाउडर या सूप शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है।
डायबिटीज कंट्रोल में मददगार: रिसर्च में पाया गया है कि मोरिंगा की पत्तियों में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने की क्षमता होती है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाती है और शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकती है।
पाचन को दुरुस्त करती हैं: इन पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट की सूजन, गैस और कब्ज में राहत देते हैं। फाइबर की अच्छी मात्रा होने से यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाती हैं।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद: मोरिंगा लीफ में विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाने और बालों को मजबूत करने में मदद करते हैं। यह टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर त्वचा की प्राकृतिक चमक बढ़ाती है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।