Mehndi Design: हरतालिका तीज के लिए बेस्ट 10 मेहंदी डिजाइन, हाथों में रचाकर लगेंगी नई-नवेली दुल्हन
सुहागनें 26 अगस्त 2025 को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। ऐसे में आप अपने हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए रचाएं ये 10 सुंदर और आसान ब्राइडल मेहंदी डिजाइन, जिसे रचाकर आप बिल्कुल नई-नवेली दुल्हन लगेंगी। देखें फोटो...
Hartalika Teej 2025 Mehandi Designs
Hartalika Teej 2025 Mehandi Designs: हरितालिका तीज का व्रत आने में अब बस कुछ दिनों का समय बचा है। यह व्रत सभी सुहागनें महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखती है। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखकर रात भर पूजा-पाठ और भजन कीर्तन करती है। इसकी सभी सुहागनें सोलह-श्रृंगार करती करती हैं। सुहागनों के लिए इस खास पर्व पर सुहाग की निशानी हरी-लाल चूड़ियों पहनने से लेकर हाथों में मेंहदी रचाना काफी शुभ माना जाता है।
ऐसे में यदि आप पहली बार हरतालिका तीज का व्रत करने जा रही है, तो हाथों में मेहंदी जरूर सजाएं। इससे आपके हाथों की सुदंरता में चार-चांद लग जाएंगे और बिल्कुल नई-नवेली दुल्हन के जैसे नजर आएंगी। यहां हम आपके लिए लाएं है फ्रंट और बैक हैंड मेंहदी के लिए बेस्ट 10 डिजाइन। देखें फोटो...
अगर आपकी नई-नई शादी हुई या फिर आप पहली बार अपने पति देव के लिए तीज का व्रत करने जा रही है, तो आपको इस तरह के ब्राइडल मेहंदी डिजाइन जरूर ट्राई करना चाहिए। यह मेंहदी दिखने में बेहद खूबसूरत लगती है। हालांकि इन डिजाइन को बनाने के लिए आपको किसी मेहंदी एक्सपर्ट की जरूरत पड़ेगी। लेकिन रचने के बाद सभी सहेलियां आपकी मेहंदी और अपकी तारीफ करते नहीं थकेंगी।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस हिना खान की सिंपल-सुंदर एस्थेटिक ब्राइड मेहंदी काफी ट्रेंड में है। यदि आप भी कुछ एस्थेटिक या सिपंल लुक ट्राय करना चाहती है, तो हिना खान के जैसे मेहंदी पैर्टन लगवा सकती है। यह काफी सिंपल मेंहदी है, जिसे आप भी आसानी से लगा सकती है। सिर्फ इसके लिए आपके पहले हाथों में एक कमल बनाना है, जिसे मेहंदी से फिल कर लें। उसके बाद ऊंगलियों पर डिजाइन बनाना शुरू करें। इस तरह आप एक सुंदर मेंहदी लगा सकती है।
इसके अलावा, आप कुछ इस तरह के सेमी ब्राइडल डिजाइन (semi bridal design) भी हाथों में सजा सकती है। यह डिजाइन हरतालिका तीज 2025 के लिए बेस्ट है, यह हाथों में काफी सुंदर और लुभावने लगते हैं।