Independence Day 2025 Quotes: 15 अगस्त के लिए बेस्ट 20+ कोट्स और Wishes, स्टेट्स और फोटो
Independence Day Quotes: 15 अगस्त 2025 पर अपने दोस्तों को यहां से भेजें ये 20 देशभक्ति कोट्स और शुभकामनाएं संदेश, जो आपके दिलों में भर देगा देशभक्ति की भावना।
By : स्वाति सूर्यवंशी
Updated On 2025-08-15 10:19:00 IST
Independence Day Quotes
Independence Day 2025 Quotes-Images: आज देशभर में 15 अगस्त का जश्न मनाया जा रहा है। आजादी का 79वां पर्व हर भारतीय के लिए बेहद गर्व और सम्मान का दिन है। सन् 1947 में आज ही के दिन हमारे देश ने पहली बार आजादी का तिरंगा फहराया था। इस खास मौके पर लोग अपने करीबियों और दोस्तों के संग देशभक्ति से भरें संदेशों के जरिए आजादी के जश्न की बधाई देते हैं। ऐसे में आप भी यहां से बेस्ट 20 कोट्स, Wishes और फोटो में से अपने लिए कोई बढ़िया बधाई संदेश चुनकर करीबियों और दोस्तों को भेज सकते हैं। देखिए देशभक्ति से भरें जोशीलें बधाई संदेश।
स्वतंत्रता दिवस के 10 प्रेरणादायक कोट्स (Independence Day Quotes in Hindi)
- "स्वतंत्रता का अर्थ केवल बंधनों से मुक्त होना नहीं, बल्कि अपने जीवन को गरिमा और जिम्मेदारी के साथ जीना है।"
- "देशभक्ति शब्दों में नहीं, कर्मों में झलकती है।"
- "आज़ादी की कीमत वही समझ सकता है, जिसने इसे पाने के लिए संघर्ष किया हो।"
- "देश की सेवा ही सच्चा धर्म और सबसे बड़ा कर्तव्य है।"
- "भारत सिर्फ एक भूगोल नहीं, बल्कि करोड़ों दिलों की धड़कन है।"
- "हमारे पूर्वजों ने हमें जो आज़ादी दी है, उसका मान रखना हम सबका कर्तव्य है।"
- "विकास तब ही संभव है, जब देश के हर नागरिक में देशभक्ति की ज्वाला हो।"
- "स्वतंत्रता हमें उपहार में नहीं मिली, यह शहीदों की कुर्बानी का परिणाम है।"
- "एक सच्चा भारतीय वह है, जो अपने देश को दूसरों से ऊपर रखे।"
- "जब तक हमारे दिल में देश के लिए प्रेम रहेगा, तब तक हम सच में आज़ाद रहेंगे।"
स्वतंत्रता दिवस की 10 शुभकामनाएं (Swatantrata Diwas Wishes in Hindi)
- "15 अगस्त की आपको ढेरों शुभकामनाएं, जय हिंद, जय भारत!"
- "आइए आज के दिन हम अपने शहीदों को नमन करें और देश के विकास का संकल्प लें। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।"
- "लहराए तिरंगा हर गगन पर, गर्व हो हमें हर नागरिक पर। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"
- "आपको और आपके परिवार को 15 अगस्त की ढेर सारी शुभकामनाएं। जय हिंद!"
- "आज़ादी के इस पर्व पर आइए मिलकर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लें। स्वतंत्रता दिवस मुबारक।"
- "तिरंगे की शान में हम सब एकजुट हैं। 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं।"
- "देशभक्ति हमारे खून में है, और तिरंगा हमारे दिल में। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।"
- "वतन के लिए जीना और वतन के लिए मरना ही असली जीवन है। 15 अगस्त की शुभकामनाएं।"
- "देश के लिए आपका एक कदम, भारत को महान बनाएगा। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई।"
- "आइए आज़ादी का यह पर्व मिलकर मनाएं और भारत को स्वर्णिम भविष्य की ओर ले जाएं। जय हिंद!"