Healthy Foods: 40 के बाद भी मसल्स को मजबूत रखेंगे ये 5 फूड्स, बढ़ती उम्र का नहीं दिखेगा असर

Healthy Foods: बढ़ती उम्र के साथ ही मसल्स का मजबूत बने रहना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में डाइट में कुछ चीजों को जरूर शामिल करें।

Updated On 2026-01-17 10:58:00 IST
मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करेंगी 5 चीजें।

Healthy Foods: 40 की उम्र के बाद शरीर में कई बदलाव तेजी से दिखने लगते हैं। मांसपेशियों की ताकत कम होना, जल्दी थकान महसूस होना और शरीर का ढीला पड़ना आम समस्याएं बन जाती हैं। इसका बड़ा कारण है मसल लॉस, अगर समय रहते खानपान पर ध्यान न दिया जाए, तो बढ़ती उम्र का असर शरीर की फिटनेस पर साफ दिखने लगता है।

हालांकि अच्छी बात यह है कि सही डाइट अपनाकर 40 के बाद भी मसल्स को मजबूत रखा जा सकता है। कुछ खास फूड्स ऐसे हैं जो मांसपेशियों की मरम्मत, मजबूती और ताकत बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

5 चीजों से बढ़ती उम्र में भी मसल्स रहेंगी मजबूत

दालें और बीन्स

दालें और बीन्स प्लांट बेस्ड प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं। इनमें फाइबर, आयरन और अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो मसल्स को रिपेयर करने और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। रोजाना एक कटोरी दाल या चना, राजमा, लोबिया जैसे बीन्स खाने से मांसपेशियों की कमजोरी कम होती है।

पनीर और दूध से बने उत्पाद

पनीर, दूध और दही में हाई क्वालिटी प्रोटीन और कैल्शियम होता है। इनमें मौजूद केसिन प्रोटीन मसल्स को लंबे समय तक पोषण देता है। 40 के बाद हड्डियों के साथ-साथ मसल्स को मजबूत रखने के लिए लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है।

अंडे

अंडा मसल्स के लिए सुपरफूड माना जाता है। इसमें मौजूद हाई प्रोटीन और ल्यूसीन नामक अमीनो एसिड मसल ग्रोथ को सपोर्ट करता है। रोजाना 1-2 अंडे खाने से मांसपेशियों की ताकत बनी रहती है और शरीर एक्टिव महसूस करता है।

नट्स और सीड्स

बादाम, अखरोट, काजू, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स जैसे नट्स और बीज हेल्दी फैट, प्रोटीन और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। ये मसल्स में सूजन को कम करने और उनकी रिकवरी में मदद करते हैं। सीमित मात्रा में रोजाना इनका सेवन मसल हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी, सरसों और बथुआ जैसी हरी सब्जियों में आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये मसल्स तक ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर बनाते हैं और कमजोरी को दूर करते हैं। 40 के बाद डाइट में हरी सब्जियों की मात्रा बढ़ाना बेहद जरूरी हो जाता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News