Sawan Somwar 2025: सावन के पहले दिन पहनें खूबसूरत सलवार सूट, देखिए डिजाइन

Sawan Somwar 2025: सावन सोमवार के पहले दिन अगर आप खूबसूरत और सबसे अलग नजर आना चाहती हैं तो ये सलवार सूट डिजाइन जरूर ट्राई करके देखें।

Updated On 2025-07-12 13:56:00 IST

सावन सोमवार के पहले दिन के लिए सलवार सूट डिजाइन (Image: Grok) 

Sawan Somwar 2025: सावन का महीना आते ही हर ओर हरियाली, भक्ति और सुंदरता का माहौल छा जाता है। खासकर सावन सोमवार का अपना एक अलग ही धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व होता है। इस दिन महिलाएं भोलेनाथ की पूजा-अर्चना में जुट जाती हैं और पारंपरिक परिधानों में खुद को सजाकर न सिर्फ आस्था जताती हैं, बल्कि सुंदरता में भी चार चांद लगाती हैं।

इस दिन अगर आप भी कुछ खास पहनने की सोच रही हैं, तो पारंपरिक और ट्रेंडी सलवार सूट डिज़ाइनों से बेहतर विकल्प क्या हो सकता है? खासकर हरा रंग इस दिन को और भी खास बना देता है, क्योंकि यह रंग न केवल हरियाली का प्रतीक है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि से भी जुड़ा हुआ है।

ग्रीन अनारकली सूट

अगर आप कुछ रॉयल और ग्रेसफुल पहनना चाहती हैं, तो ग्रीन कलर का अनारकली सूट आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। इसमें बॉर्डर पर ज़री वर्क या गोटा पट्टी लगी हो तो इसका लुक और भी निखर जाता है। सुबह की पूजा या ऑफिस लुक के लिए इसे पहन सकती हैं। झुमके, चूड़ी और हल्का मेकअप आपके लुक को पूरा कर सकता है। सिल्क या चंदेरी जैसे हल्के और कंफर्टेबल कपड़े चुन सकती हैं।


ग्रीन शरारा सूट

अगर आप थोड़ा हटकर और फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो शरारा सूट आपकी पसंद बन सकता है। ग्रीन कलर के शरारा सूट में मिरर वर्क या गोटा-पट्टी डिजाइन इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं। शाम की पूजा या फैमिली गेट-टुगेदर के लिए पहन सकती हैं। कुंदन ज्वेलरी और बंधनी दुपट्टा लुक को पारंपरिक बना सकते हैं।


ऑर्गेंजा सूट

अगर आप चाहते हैं पारंपरिक में मॉडर्न फील, तो ऑर्गेंजा फैब्रिक में ग्रीन सूट एक स्टाइलिश चॉइस है। यह लाइटवेट होता है, लेकिन इसका फॉल और लुक बहुत ही रिच होता है।मंदिर दर्शन या किसी खास फंक्शन में पहन सकती हैं। ज्वेलरी और स्ट्रेट हेयर के साथ मॉडर्न और देसी लुक मिल सकता है।


सावन सोमवार के पहले दिन अगर आप कुछ खास और यादगार पहनना चाहती हैं, तो ये तीनों ग्रीन सलवार सूट डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। यह न सिर्फ आपकी आस्था को दर्शाएंगे, बल्कि आपको एक ग्रेसफुल और ट्रेंडी लुक भी देंगे। तो देर किस बात की? इस सावन की शुरुआत कीजिए एक सुंदर परिधान के साथ और बन जाइए सबकी नजर का केंद्र।

Tags:    

Similar News