Summer Special Drink: गर्मियों में ठंडक और ताक़त का बेहतरीन कॉम्बो पिएं जौं का सत्तू, जानिए फायदे और आसान रेसिपी
अगर आप भी गर्मियों में कुछ ठंडा और हेल्दी ड्रिंक ट्राई करना चाहते हैं तो जौं का सत्तू एक बेहतरीन विकल्प है। आइए जानते हैं इसके फायदे और बनाने की विधि के बारे में।
गर्मियों की तेज़ धूप, चिपचिपी गर्मी और थकान भरे दिन ऐसे मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा और ऊर्जावान बनाए रखना जरूरी होता है। ऐेसे में जौं (बार्ली) का सत्तू एक पारंपरिक और प्राकृतिक पेय है, जो न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व भी देता है। आइए जानते हैं जौं का सत्तू पीने के फायदो के बारे में।
1. जौं का स्वभाव ठंडा होता है। यह शरीर की आंतरिक गर्मी को संतुलित करता है और हीट स्ट्रोक से बचाता है।
2. जौं में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह पेट साफ़ रखने में मदद करता है और कब्ज की समस्या दूर करता है।
3. गर्मी में थकान और कमजोरी आम बात है। जौं का सत्तू पीने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।
4. जौं पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है।
5. जौं का सत्तू ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में भी कारगर माना जाता है।
सामग्री-
2 बड़े चम्मच जौं का आटा या सत्तू
1 गिलास ठंडा पानी
1/2 चम्मच भुना जीरा
काला नमक
1 चम्मच नींबू का रस
4-5 पुदीना के पत्ते
बनाने की विधि-
1. एक गिलास ठंडे पानी में जौं का सत्तू घोलें और अच्छे से मिलाएं ताकि गांठें न रहें।
2. अब इसमें काला नमक, भुना जीरा और नींबू का रस मिलाएं।
3. चाहें तो बारीक कटे पुदीना के पत्ते डालें, यह और ठंडक देगा।
4. एक बार फिर हिलाएं और ठंडा-ठंडा परोसें।
कब और कैसे पिएं
दिन में एक बार, खासकर दोपहर के वक्त, जब गर्मी अपने चरम पर हो।
बाहर से आने के बाद या लू से बचाव के लिए यह बेहतरीन विकल्प है।
व्रत या उपवास में भी इसे पिया जा सकता है।