Anemia Diet Tips: शरीर में खून की कमी? तेजी से हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

आजकल बहुत से लोग एनीमिया, जिसे शरीर में खून की कमी का शिकार हो रहे हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण है अनियमित खानपान। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

By :  Desk
Updated On 2025-06-09 16:32:00 IST

Anemia Diet Tips: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी और अनहेल्दी खानपान के चलते शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया एक आम समस्या बनती जा रही है। खासकर महिलाओं में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, जब शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर गिरता है, तो ऑक्सीजन ठीक से शरीर के अंगों तक नहीं पहुंच पाती है। नतीजतन, थकान, कमजोरी और चक्कर आना जैसी समस्याएं सामने आती हैं।

लेकिन अगर हीमोग्लोबिन की मात्रा सामान्य से कम हो जाए, तो बिना दवाओं के कुछ नेचुरल चीजें खाने से भी इस कमी को दूर किया जा सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसी चीजों के बारे में, जिन्हें डाइट में शामिल करके खून की कमी को दूर किया जा सकता है।

क्या होता है हीमोग्लोबिन और क्यों है यह जरूरी?

दरअसल, हीमोग्लोबिन एक प्रकार का प्रोटीन है जो रेड ब्लड सेल्स (RBC) में मौजूद होता है। इसका काम शरीर में ऑक्सीजन को फेफड़ों से बाकी अंगों तक पहुंचाना है। जब इसकी मात्रा घटती है, तो ऑक्सीजन का संचार प्रभावित होता है, जिससे व्यक्ति को थकान, कमजोरी और अन्य दिक्कतें होने लगती हैं।

हीमोग्लोबिन की कमी के लक्षण-

हमेशा थकावट महसूस होना

सिर दर्द या चक्कर आना

सांस फूलना या कमजोरी

चेहरे और होंठों पर पीलापन

एकाग्रता में कमी

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें-

1. चुकंदर

चुकंदर आयरन और फोलेट का बेहतरीन स्रोत है। रोज़ाना इसका जूस या सलाद में सेवन करने से खून तेजी से बढ़ता है।

2. पालक

हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन भरपूर होता है। पालक को सूप या सब्जी के रूप में डाइट में शामिल करें।

3. अनार

अनार आयरन, फाइबर और विटामिन सी से भरपूर होता है। यह ब्लड को प्यूरिफाई करता है और हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाता है।

4. गुड़ और तिल

देसी नुस्खा, जो सदियों से आजमाया जा रहा है। गुड़ और तिल का सेवन खून बढ़ाने में बेहद असरदार है।

5. संतरा, नींबू जैसे खट्टे फल

विटामिन सी से भरपूर ये फल आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाते हैं। रोजाना एक गिलास नींबू पानी या संतरे का रस ज़रूर लें।

अगर हीमोग्लोबिन की कमी बहुत ज़्यादा है, तो डॉक्टर से परामर्श लेना ज़रूरी है। साथ ही, नियमित रूप से खून की जांच कराना और हेल्दी डाइट को अपनाना इस समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करता है।


काजल सोम

Tags:    

Similar News