Aloo Paratha Recipe: नाश्ते में आलू का पराठा लगेगा कमाल, यह चीज़ बढ़ा देगी स्वाद, पढ़ें रेसिपी

Aloo Paratha Recipe: आलू का पराठा नाश्ते में बहुत स्वादिष्ट लगता है। इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। जानते हैं टेस्टी पराठा बनाने की विधि।

Updated On 2025-08-18 08:10:00 IST

आलू पराठा बनाने की ईज़ी रेसिपी।

Aloo Paratha Recipe: आलू पराठा देखकर किसी के भी मुंह में पानी आ सकता है। इस टेस्टी डिश की खासियत है कि इसे ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी वक्त खाया जा सकता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आलू पराठा पसंद आता है। आलू पराठा की स्टफिंग में अगर पनीर मिला दिया जाए तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

आलू और पनीर का कॉम्बिनेशन स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ा देता है। जहां आलू पराठे को हल्का मसालेदार और भरपूर बनाते हैं, वहीं पनीर उसे मुलायम और रिच फ्लेवर से भर देता है। जानते हैं आलू पराठा बनाने का तरीका।

आलू पराठा बनाने के लिए सामग्री

आटा – 2 कप

आलू – 3-4 (उबले और मैश किए हुए)

पनीर – 100 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)

हरी मिर्च – 2 बारीक कटी

अदरक – 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)

हरा धनिया – 2 चम्मच कटा हुआ

लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच

गरम मसाला – ½ चम्मच

नमक – स्वादानुसार

घी/तेल – पराठा सेंकने के लिए

आलू पराठा बनाने का तरीका

आलू पराठा ब्रेकफास्ट के लिए शानदार फूड डिश है जिसे बहुत पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा डालें। उसमें चुटकी भर नमक मिला दें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।

आटा गूंथने के बाद इसे ढककर 20 मिनट के लिए अलग रख दें। इतने वक्त में आटा सैट हो जाएगा। जब तक आटा सैट हो रहा है आलू को उबाल लें और फिर उन्हें छीलकर एक बर्तन में मैश कर दें।

अब मैश किए आलू में पनीर को कद्दूकस कर डालें और मिक्स करें। इसके बाद बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक डालकर मिलाएं। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक भी मिलाएं।

सार मिश्रण को अच्छी तरह से मसलकर मिलाएं, जिससे पनीर और आलू आपस में अच्छी तरह मिल जाएं। आलू पराठा के लिए टेस्टी स्टफिंग बनकर तैयार हो चुकी है। इसे ढककर अलग रख दें।

अब आटे की एक लोई लें और उसे पूरी के आकार में बेल लें। इसके बीच में थोड़ा सा आलू का मसाला रखें और चारों तरफ से बंद कर दें, फिर दोबारा इसे बेलकर पराठे का आकार दें।

एक नॉनस्टिक पैन/तवा मीडियम आंच पर गर्म करें। तवा गर्म होने के बाद उस पर बेला हुआ पराठा डालकर सेकें। पराठे को दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा सेंकें। इसी तरह सारे पराठे बनाएं।

नाश्ते के लिए टेस्टी आलू पनीर पराठा रेडी हो चुका है। सारी स्टफिंग से इसी तरह आलू पराठे तैयार कर लें। गरमागरम आलू पनीर पराठा मक्खन, दही, अचार या चटनी के साथ परोसें।

Tags:    

Similar News