Jaipur Places: हवा महल, आमेर किला...जयपुर की 6 जगहें हैं बेहद खास, फैमिली ट्रिप बनेगी यादगार

Jaipur Popular Places: पिंक सिटी कहलाने वाला जयपुर अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के लिए अलग पहचान रखता है। यहां कि कुछ खास जगहों के बारे में जानते हैं।

Updated On 2025-08-08 14:32:00 IST

जयपुर में घूमने वाली लोकप्रिय जगहें। (Image-AI)

Jaipur Popular Places: जयपुर राजस्थान के खूबसूरत शहरों में से एक है। यहां कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरें देखना एक सुखद अनुभव हो सकता है। आप अगर अपनी फैमिली के साथ जयपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां कुछ जगहें देखना न भूलें। इन जगहों की विजिट आपकी फैमिली ट्रिप को यादगार बना देगी।

टूरिस्ट्स के लिए जयपुर एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप राजसी इतिहास को नजदीक से देख सकते हैं। यहां स्थानीय हस्तशिल्प की खरीदारी कर सकते हैं और पारंपरिक राजस्थानी स्वाद का आनंद ले सकते हैं।

जयपुर में घूमने वाली 6 लोकप्रिय जगहें

आमेर किला

जयपुर सिटी से लगभग 11 किलोमीटर दूर स्थित आमेर किला राजस्थानी राजाओं की भव्यता को दर्शाता है। पहाड़ी पर बना यह किला सुंदर झील के किनारे बसा है। यहां शीश महल, गणेश पोल और हाथी की सवारी पर्यटकों को खास अनुभव देती है।

हवा महल

जयपुर हवा महल की वजह से खास पहचान रखता है। राजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा 1799 में इसे बनवाया गया था। हवा महल में 953 खिड़कियों वाली अनूठी बनावट गर्मी में भी शीतल हवा देती है। गुलाबी पत्थर से बना यह महल शहर के बीचोंबीच स्थित है।

सिटी पैलेस

उदयपुर की तरह ही जयपुर के दिल में स्थित सिटी पैलेस मुगल और राजपूत शैली का शानदार मिश्रण है। यहां के दरबार हॉल, संग्रहालय और शाही वस्त्र संग्रह पर्यटकों को शाही जीवनशैली की झलक देते हैं।

जंतर मंतर

जयपुर विजिट के दौरान जंतर मंतर की सैर जरूर करें। यह विश्व धरोहर स्थल एक प्राचीन खगोलीय वेधशाला है जिसे महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने बनवाया था। यहां मौजूद विशाल यंत्र आज भी समय और ग्रहों की सटीक गणना करने में सक्षम हैं।

जल महल

मान सागर झील के बीचोंबीच स्थित जल महल एक सुंदर वास्तुकला का नमूना है। यह पांच मंजिला महल पानी के बीच तैरता हुआ लगता है, जिसकी चार मंजिलें पानी में डूबी रहती हैं।

नाहरगढ़ किला

आमेर किले की तरह ही नाहरगढ़ किला भी जयपुर की शान है। अरावली पहाड़ियों पर मौजूद यह किला कभी जयपुर शहर की सुरक्षा के लिए बनाया गया था। आज यह एक खूबसूरत सनसेट पॉइंट और फिल्म शूटिंग का पसंदीदा स्थल बन चुका है।

Tags:    

Similar News