Pune Places: फैमिली के साथ पुणे घूमने जा रहे हैं? इन 6 जगहों पर करें विजिट, याद रहेगा सफर

Pune Places: महाराष्ट्र की फेमस सिटी पुणे कई मामलों में अनूठा है। यहां घूमने का प्लान बनाएं तो कुछ जगहें ज़रूर देखें।

Updated On 2025-10-24 14:44:00 IST

पुणे में घूमने के लिए लोकप्रिय जगहें।

Pune Famous Places: आप परिवार के साथ ऐसी जगह घूमने का सोच रहे हैं जहां नेचर, हिस्ट्री और मॉडर्न कल्चर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिले तो पुणे एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। महाराष्ट्र की यह ऐतिहासिक सिटी न सिर्फ एजुकेशन और आईटी के लिए फेमस है, बल्कि अपने खूबसूरत गार्डन, मंदिरों, फोर्ट्स और फूड कल्चर के लिए भी मशहूर है।

पुणे की खास बात यह है कि यहां हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास है। बच्चों को झीलें और पार्क पसंद आएंगे, बड़ों को मंदिर और हेरिटेज साइट्स, वहीं फूडीज़ को मिलेगा स्ट्रीट फूड का स्वाद।

पुणे में 6 जगहों की विजिट करें

शनिवार वाड़ा: पेशवा काल का प्रतीक शनिवार वाड़ा पुणे की सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगहों में से एक है। 1732 में बना यह किला मराठा वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। रात के समय यहां की लाइट एंड साउंड शो आपको इतिहास की कहानियों में ले जाता है। परिवार के साथ घूमने के लिए यह एक शानदार जगह है।

आगाखान पैलेस: यह पैलेस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा हुआ है और महात्मा गांधी के जीवन से गहराई से संबंध रखता है। यहां गांधीजी की यादें, उनकी निजी वस्तुएं और ऐतिहासिक फोटो संजोए गए हैं। यह जगह शांति, इतिहास और इंस्पिरेशन का शानदार संगम है।

ओशो गार्डन: अगर आप प्रकृति और शांति के बीच कुछ वक्त बिताना चाहते हैं तो कोरेगांव पार्क स्थित ओशो गार्डन जरूर जाएं। हरे-भरे पेड़, फूलों की खुशबू और शांत वातावरण परिवार के साथ रिलैक्स होने के लिए बेस्ट है। यहां मॉर्निंग वॉक या ध्यान  का अनुभव भी शानदार रहता है।

सिंहगढ़ किला: पुणे से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित सिंहगढ़ फोर्ट एडवेंचर लवर्स के लिए स्वर्ग है। पहाड़ों के बीच बना यह किला ट्रेकिंग के लिए मशहूर है। ऊपर से पूरे पुणे का नजारा देखने लायक होता है। यहां के “प्याज भजी” और “छास” का स्वाद यात्रा को और यादगार बना देता है।

पार्वती हिल मंदिर: पुणे की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर शहर का मनमोहक व्यू दिखाता है। यहां भगवान शिव, विष्णु और गणेश की मूर्तियां हैं। सूर्योदय या सूर्यास्त के समय यहां का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। परिवार के साथ यहां की शांति और सौंदर्य का अनुभव एकदम अलग है।

खड़कवासला डैम: अगर आप नेचर लवर हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। बारिश के मौसम में यहां की झील और आसपास की हरियाली देखने लायक होती है। वीकेंड पर पिकनिक मनाने के लिए लोग यहां बड़ी संख्या में आते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News