Goa Places: समुद्र के किनारे बितानी हैं छुट्टियां? गोवा रहेगी परफेक्ट डेस्टिनेशन, 6 जगहें इसे बनाती हैं खास
Goa Famous Places: गोवा देश-विदेश के पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। आप यहां परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टियां बिता सकते हैं।
Goa Famous Places: गोवा का नाम आते ही आंखों के सामने समंदर की लहरें, रेत पर टहलते सैलानी और दिल को सुकून देने वाली वाइब्स उभर आती हैं। यह छोटा-सा राज्य न सिर्फ अपने खूबसूरत समुद्र तटों के लिए मशहूर है, बल्कि यहां की संस्कृति, नाइटलाइफ और ऐतिहासिक धरोहरें भी पर्यटकों को खासा आकर्षित करती हैं। चाहे आप शांति के पल ढूंढ रहे हों या एडवेंचर की तलाश में हों गोवा हर किसी के लिए कुछ खास रखता है।
गोवा सिर्फ पार्टी डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो आपको हर मोड़ पर कुछ नया दिखाता है। यहाँ के बीच, चर्च, फोर्ट और लोकल मार्केट्स हर पल को यादगार बनाते हैं। अगर आप पहली बार गोवा जा रहे हैं या फिर दोबारा उसकी खूबसूरती में खो जाना चाहते हैं, तो 6 लोकप्रिय जगहों की लिस्ट जरूर आपके काम आएगी।
गोवा में घूमने वाली 6 फेमस जगहें
बागा बीच (Baga Beach)
गोवा का सबसे चर्चित समुद्र तट, बागा बीच पार्टी लवर्स के लिए जन्नत है। यहां वॉटर स्पोर्ट्स, शैक फूड और लाइव म्यूजिक का मजा लिया जा सकता है। यह जगह रात को खास तौर पर गुलजार रहती है, जहां घूमने का असली मज़ा सूरज ढलने के बाद शुरू होता है। बागा बीच परिवार, दोस्तों या कपल्स सभी के लिए परफेक्ट स्पॉट है।
अगुआड़ा फोर्ट (Aguada Fort)
17वीं शताब्दी में बना यह पुर्तगाली किला समुद्र के किनारे स्थित है और शानदार व्यू पॉइंट भी है। यहाँ से अरब सागर का दृश्य बेहद खूबसूरत दिखता है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह बेस्ट लोकेशन है। ऐतिहासिक महत्व और शांत वातावरण के कारण यह टूरिस्ट्स के बीच बहुत लोकप्रिय है।
कालंगुट बीच (Calangute Beach)
यह गोवा का सबसे बड़ा और व्यस्त समुद्र तट है। यहाँ पैरासेलिंग, जेट स्की और बनाना राइड जैसे रोमांचक वॉटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाया जा सकता है। आसपास कई शॉपिंग और खाने-पीने की जगहें भी मौजूद हैं। छुट्टियों के मौसम में यह बीच काफी भीड़-भाड़ वाला रहता है, लेकिन इसका जोश और एनर्जी लाजवाब होती है।
डूना पाउला (Dona Paula)
समुद्र के किनारे बसा यह इलाका एक प्रेम कथा से जुड़ा है, जिससे यह और भी रोमांटिक बन जाता है। यहां से मिलने वाला अरब सागर और मंडोवी नदी का संगम दृश्य बहुत ही मनोरम होता है। कपल्स के लिए यह एक रोमांटिक स्पॉट माना जाता है, जहां की ठंडी हवाएं और शांत वातावरण मन मोह लेते हैं।
बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस (Basilica of Bom Jesus)
यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट गोवा के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का प्रतीक है। यह चर्च 400 साल पुराना है और सेंट फ्रांसिस ज़ेवियर के अवशेष यहाँ संरक्षित हैं। इसकी बारीक नक्काशी, शांत माहौल और आर्किटेक्चर देखने लायक है। इतिहास और आस्था में रुचि रखने वालों के लिए यह जरूरी डेस्टिनेशन है।
अंजुना मार्केट (Anjuna Flea Market)
हर बुधवार को लगने वाला यह बाजार गोवा की लोकल संस्कृति का जीवंत रूप है। यहाँ आपको हैंडीक्राफ्ट, फैशनेबल कपड़े, ज्वेलरी, होम डेकोर आइटम्स और विदेशी टूरिस्ट्स के स्टॉल मिल जाएंगे। अगर आप कुछ यूनिक और यादगार खरीदना चाहते हैं, तो अंजुना मार्केट जरूर जाएं।