Yogasana Benefits: डाइजेशन मजबूत बनाने में मददगार हैं 5 योगासन, सही अभ्यास से मिलेंगे बड़े फायदे

Yogasana Benefits: डाइजेशन से जुड़ी समस्या हर दूसरे व्यक्ति में नजर आती है। आप कुछ योगासनों का अभ्यास कर इस परेशानी को काबू कर सकते हैं।

Updated On 2026-01-22 16:50:00 IST

पाचन सुधारने में मददगार हैं योगासन।

Yogasana Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से पाचन से जुड़ी समस्याएं आम होती जा रही हैं। गैस, कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी दिक्कतें न सिर्फ शरीर को कमजोर बनाती हैं, बल्कि दिनभर की एनर्जी भी छीन लेती हैं। ऐसे में दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बेहतर विकल्प माना जाता है।

योग न सिर्फ शरीर को फिट रखता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। कुछ खास योगासन ऐसे हैं, जो पेट की मांसपेशियों को सक्रिय कर डाइजेशन सुधारने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 योगासन, जिनके नियमित और सही अभ्यास से पाचन से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है।

पाचन सुधारने में मदद करेंगे 5 योगासन

पवनमुक्तासन: पवनमुक्तासन पेट की गैस और कब्ज की समस्या में बेहद असरदार माना जाता है। इस आसन से आंतों की सक्रियता बढ़ती है और पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है। सुबह खाली पेट इसका अभ्यास करने से ज्यादा लाभ मिलता है।

भुजंगासन: भुजंगासन से पेट और रीढ़ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह आसन पाचन रसों के स्राव को बढ़ावा देता है, जिससे खाना आसानी से पचता है। इसके नियमित अभ्यास से एसिडिटी की समस्या में भी राहत मिलती है।

वज्रासन: वज्रासन एक ऐसा योगासन है, जिसे भोजन के बाद भी किया जा सकता है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है और गैस, अपच जैसी समस्याओं को कम करता है। रोज 10-15 मिनट वज्रासन करने से डाइजेशन मजबूत होता है।

धनुरासन: धनुरासन पेट के अंगों की मसाज करता है, जिससे पाचन तंत्र सक्रिय होता है। यह आसन कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाता है।

पश्चिमोत्तानासन: पश्चिमोत्तानासन पेट की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है और पाचन अंगों में रक्त संचार बढ़ाता है। इससे कब्ज और अपच की समस्या में सुधार होता है। इस आसन को धीरे-धीरे और सही तरीके से करना चाहिए।

योग अभ्यास के दौरान रखें ये सावधानियां

योगासन हमेशा खाली पेट या हल्के पेट करें। किसी भी आसन को करने से पहले वार्मअप जरूर करें और अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है, तो योग विशेषज्ञ की सलाह लें। नियमित अभ्यास ही अच्छे परिणाम देता है।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Tags:    

Similar News