Jeans Washing: जींस को वॉश करने में आती है परेशानी? इन ट्रिक्स से धोना होगा एकदम ईज़ी!

Jeans Washing: जींस पहनने में जितना कंफर्टेबल होता है, इसकी वॉशिंग उतनी ही मुश्किल होती है। हालांकि कुछ ट्रिक्स इस काम को आसान बनाने में मददगार होते हैं।

Updated On 2026-01-22 17:30:00 IST

जींस की आसानी से धुलाई के तरीके।

Jeans Washing: जींस हमारी रोज़मर्रा की लाइफ का अहम हिस्सा बन चुकी है। ऑफिस हो, कॉलेज या कैजुअल आउटिंग जींस हर जगह परफेक्ट लगती है। लेकिन परेशानी तब शुरू होती है जब इसे वॉश करने की बारी आती है। कई बार रंग फीका पड़ जाता है, तो कभी फिट ढीली हो जाती है। गलत तरीके से धोने पर महंगी जींस भी जल्दी खराब हो सकती है।

अगर आप भी जींस धोते समय कन्फ्यूजन में रहते हैं कि मशीन में डालें या हाथ से धोएं, कितनी बार वॉश करें और कैसे सुखाएं तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं। कुछ आसान और स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर आप जींस को लंबे समय तक नया जैसा रख सकते हैं। आइए जानते हैं जींस धोने के सही और आसान तरीके।

जींस धोते वक्त ध्यान रखने वाली बातें

वॉश से पहले अपनाएं ये ट्रिक्स: जींस धोने से पहले उसे उल्टा कर लें। इससे रंग बाहर से सुरक्षित रहता है। साथ ही पॉकेट्स चेक करें और जिप-बटन बंद कर दें ताकि फैब्रिक खराब न हो।

हाथ से धोना है सबसे बेहतर तरीका: अगर जींस महंगी या डार्क कलर की है, तो हाथ से धोना बेहतर रहता है। ठंडे पानी में हल्का डिटर्जेंट डालें और ज्यादा रगड़ने से बचें। इससे रंग लंबे समय तक बना रहता है।

मशीन वॉश करते समय रखें ध्यान: मशीन में जींस धोते समय कोल्ड वॉटर और जेंटल मोड चुनें। ज्यादा स्पिन से जींस का शेप बिगड़ सकता है। कोशिश करें कि जींस को दूसरे हल्के कपड़ों के साथ ही धोएं।

डिटर्जेंट का सही चुनाव करें: तेज केमिकल वाले डिटर्जेंट से जींस का रंग खराब हो सकता है। हमेशा माइल्ड या लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें, खासकर डार्क ब्लू और ब्लैक जींस के लिए।

सूखाने का सही तरीका: जींस को कभी भी तेज धूप में न सुखाएं। छांव में और उल्टा करके सुखाने से रंग सेफ रहता है। ड्रायर का ज्यादा इस्तेमाल जींस को सिकोड़ सकता है।

कितनी बार धोनी चाहिए जींस?

हर पहनने के बाद जींस धोना जरूरी नहीं। 4-5 बार पहनने के बाद वॉश करना बेहतर होता है। इससे फैब्रिक और रंग दोनों सुरक्षित रहते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Tags:    

Similar News