Camphor Home Remedies: सिरदर्द से राहत देगा कपूर का ये घरेलू उपाय, 5 होम रेमेडीज़ में दिखाता है असर
Camphor Home Remedies: पूजन सामग्री में इस्तेमाल होने वाला कपूर अपने अंदर ढेरों औषधीय गुण समेटे है। जानते हैं इसके 5 घरेलू नुस्खे।
कपूर के आसान घरेलू उपाय।
Camphor Home Remedies: पूजा-पाठ में कपूर का खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता है। धार्मिक के साथ आयुर्वेदिक लिहाज से भी कपूर बहुत महत्वपूर्ण है। कपूर के घरेलू उपाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। सिरदर्द से लेकर बालों के झड़ने तक में कपूर फायदेमंद हो सकता है।
कपूर में एंटीसेप्टिक, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसका इस्तेमाल स्किन, हेयर, हेल्थ और यहां तक कि घर की साफ-सफाई में भी किया जाता है।
कपूर के 5 घरेलू उपाय
सिरदर्द से राहत: जिन लोगों को सिरदर्द की समस्या बनी रहती है उनके लिए कपूर बहुत कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए नारियल तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाकर कनपटी और माथे पर मालिश करें। कपूर की ठंडी तासीर और खुशबू सिरदर्द कम करने में मदद करती है और दिमाग को तुरंत सुकून देती है।
कीड़े-मकोड़ों से बचाव: कपूर की तेज खुशबू कीड़े-मकोड़ों और मच्छरों को पास नहीं आने देती। कमरे के कोनों में कपूर की टिक्की रख दें या इसे जलाकर धुआं कर दें। यह प्राकृतिक रिपेलेंट की तरह काम करता है और मच्छरों से होने वाली बीमारियों से भी सुरक्षा देता है।
बालों के झड़ने में फायदेमंद: कपूर का इस्तेमाल बालों के झड़ने को रोकने में भी किया जाता है। नारियल तेल में कपूर मिलाकर बालों की जड़ों में मसाज करें। यह सिर की नसों को पोषण देता है, रक्त संचार बढ़ाता है और बालों को मजबूत बनाता है। इससे डैंड्रफ भी कम होती है।
सांस की तकलीफ में राहत: अगर खांसी-जुकाम या सांस लेने में परेशानी हो रही हो तो कपूर मददगार हो सकता है। गर्म पानी में कपूर की कुछ बूंदें डालकर भाप लें। इससे नाक की जकड़न खुलती है और सांस लेने में आसानी होती है। इसकी एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज रेस्पिरेटरी सिस्टम को भी हेल्दी रखती है।
घर की नेगेटिविटी दूर करने में उपयोगी: कपूर को पूजा में जलाने से वातावरण शुद्ध होता है। माना जाता है कि कपूर का धुआं घर की नेगेटिव एनर्जी को खत्म करता है और सकारात्मक माहौल बनाता है। यही वजह है कि कई लोग इसे रोजाना सुबह-शाम दीपक में जलाते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।