Home Remedies: मौसम बदलने से पहले अपनाएं 5 घरेलू उपाय, बीमार नहीं पड़ेंगे आप

Home Remedies: मौसम बदलते ही बीमारियां घेर लेती हैं। इसके लिए आपको पहले से घरेलू उपाय आजमाने होंगे, जो इम्यूनिटी बढ़ाकर सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाएंगे।

Updated On 2025-10-01 22:06:00 IST

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम ठीक करने के उपाय 

Home Remedies: हर साल मौसम बदलते ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। सर्दी-खांसी, बुखार, जुकाम, गले की खराश या जैसी समस्याएं अचानक से घेर लेती हैं। मौसम के इस उतार-चढ़ाव में हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और शरीर संक्रमण की चपेट में आने लगता है। हालांकि हम पहले से ही कुछ सरल और घरेलू उपाय अपनाएं तो इन मौसमी बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। खास बात यह है कि ये उपाय बिल्कुल आसान हैं और घर पर ही अपनाए जा सकते हैं।

सर्दी और खांसी होने से पहले ये उपाय अपनाएं

सुबह खाली पेट गुनगुना पानी और शहद

मौसम बदलने पर शरीर को डिटॉक्स और ताजगी की जरूरत होती है। इसके लिए सुबह खाली पेट गुनगुना पानी और शहद पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। यह पाचन को दुरुस्त करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। साथ ही गले की खराश और जुकाम से बचाव में भी मदद करता है। यह आदत खासकर सर्दी और गर्मी के बीच बदलते मौसम में बहुत फायदेमंद रहती है।

नींबू और अदरक की चाय

मौसम बदलते समय चाय में थोड़ा सा बदलाव बड़ा असर कर सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण भी होते हैं। नींबू विटामिन C से भरपूर होता है, जो संक्रमण से लड़ने की ताकत देता है। नींबू-अदरक की चाय सर्दी-जुकाम और गले की खराश से बचाव करती है।

दिन में एक या दो बार इस चाय का सेवन करना बहुत लाभकारी है।

लहसुन का सेवन

लहसुन को प्राकृतिक एंटीबायोटिक कहा जाता है। इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड्स शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से बचाते हैं। रोजाना कच्चे लहसुन की 1-2 कलियां खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है और संक्रमण नहीं होता। यदि कच्चा खाना मुश्किल लगे, तो इसे हल्के तेल में भूनकर दाल या सब्जी में मिलाकर भी खा सकते हैं। लहसुन का सेवन बदलते मौसम में एक ढाल की तरह काम करता है।

तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा

मौसम बदलते ही दादी-नानी का सबसे पसंदीदा नुस्खा है- काढ़ा। तुलसी की पत्तियां और काली मिर्च शरीर को संक्रमण से बचाने का काम करती हैं। यह काढ़ा सर्दी-जुकाम, खांसी और गले की खराश में बेहद असरदार है। इसमें थोड़ा सा शहद या गुड़ डालने से स्वाद भी अच्छा हो जाता है। हफ्ते में कम से कम 3 बार इस काढ़े का सेवन करना लाभकारी रहेगा।

संतुलित आहार और मौसमी फल

केवल नुस्खे ही नहीं, बल्कि खानपान भी मौसमी बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। अपने आहार में मौसमी फल जैसे संतरा, अमरूद, सेब और पपीता शामिल करें। हरी सब्जियां और प्रोटीन से भरपूर खाना इम्यूनिटी को मजबूत करता है। पैकेज्ड और जंक फूड से बचें, क्योंकि ये शरीर को कमजोर बनाते हैं। जितना ज्यादा प्राकृतिक और घर का बना खाना खाएंगे, उतनी ही अच्छी सेहत पाएंगे।

अतिरिक्त सुझाव

रोजाना कम से कम 30 मिनट टहलना या योग करना शरीर को एक्टिव रखता है। पर्याप्त नींद लें, ताकि शरीर खुद को रिपेयर कर सके। पानी ज्यादा पिएं, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे और टॉक्सिन्स बाहर निकलें।

मौसम बदलना हमारे शरीर के लिए चुनौतीपूर्ण समय होता है, लेकिन अगर हम पहले से ही अपनी दिनचर्या में कुछ घरेलू और आसान उपाय शामिल कर लें, तो मौसमी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। गुनगुना पानी-शहद, नींबू-अदरक की चाय, लहसुन, तुलसी का काढ़ा और संतुलित आहार, ये सब हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार हैं।

(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News