Homemade Scrub: घर पर बनाएं 5 देसी स्क्रब, चेहरा कर देंगे क्लीन; स्किन बनेगी एकदम सॉफ्ट
Homemade Scrub: स्किन को हेल्दी बनाए रखने में देसी स्क्रब मददगार हो सकते हैं। जानते हैं ऐसे ही 5 स्क्रब घर पर तैयार करने के तरीके।
चेहरे की चमक लौटाएंगे 5 देसी स्क्रब।
Homemade Scrub: उम्र बढ़ने के साथ स्किन की खास देखभाल की जरूरत महसूस होने लगती है। खासतौर पर चेहरे का ठीक से ख्याल रखना जरूरी हो जा ताहै। ऐसी सूरत में घर पर तैयार होने वाले देसी स्क्रब मददगार हो सकते हैं। ये स्क्रब चेहरे की डेड स्किन सेल्स को हटाकर उसे सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद करते हैं।
आप अगर चाहते हैं कि आपकी स्किन नेचुरल तरीके से क्लीन और शाइनी बने तो घर पर बने देसी स्क्रब बेस्ट ऑप्शन हैं। ये न सिर्फ पूरी तरह सेफ हैं बल्कि आसानी से किचन में उपलब्ध चीजों से बनाए जा सकते हैं।
5 देसी स्क्रब निखारेंगे त्वचा
शहद और शुगर स्क्रब: एक चम्मच शहद और एक चम्मच शुगर मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ें। शुगर एक्सफोलिएटर का काम करती है और शहद स्किन को मॉइश्चराइज करता है। इससे चेहरा स्मूद और चमकदार बन जाता है।
बेसन और हल्दी स्क्रब: बेसन, हल्दी और दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने से पहले हल्के हाथों से रगड़ें। यह स्क्रब डेड सेल्स हटाकर टैनिंग दूर करता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
कॉफी और एलोवेरा स्क्रब: दो चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। यह स्क्रब चेहरे से डलनेस हटाकर इंस्टेंट फ्रेश लुक देता है। कॉफी ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है और एलोवेरा त्वचा को कूलिंग इफेक्ट देता है।
ओट्स और दही स्क्रब: ओट्स को दरदरा पीस लें और इसमें दही डालकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर मसाज करने से डेड स्किन निकलती है और स्किन सॉफ्ट हो जाती है। यह स्क्रब खासकर ड्राई स्किन वालों के लिए फायदेमंद है।
नींबू और चीनी स्क्रब: नींबू का रस और चीनी मिलाकर स्क्रब बनाएं। यह स्क्रब चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल हटाता है और पोर्स क्लीन करता है। नींबू का विटामिन सी चेहरे को नैचुरल ब्राइटनेस देता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।