Rock Salt Use: व्रत फलाहार में सेंधा नमक इस्तेमाल करते हैं? जानिए शरीर के लिए कैसे है फायदेमंद
Rock Salt Benefits: व्रत के दौरान फलाहार में सादे नमक के बजाय सेंधा नमक इस्तेमाल किया जाता है। जानते हैं इसे खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।
सेंधा नमक खाने के बड़े फायदे।
Rock Salt Benefits: व्रत-उपवास की बात हो और सेंधा नमक का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। व्रत फलाहार में आम नमक की जगह सेंधा नमक खाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। यह न सिर्फ धार्मिक लिहाज से शुद्ध माना जाता है, बल्कि सेहत के नजरिए से भी इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
सेंधा नमक अपने गुणों की वजह से 'हेल्दी सॉल्ट' भी कहलाता है। हालांकि, इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए वरना ये नुकसान भी पहुंचाता है। आइए जानते हैं सेंधा नमक खाने के लाभ के बारे में।
सेंधा नमक के 5 बड़े फायदे
डाइजेशन पॉवर को बढ़ाता है: सेंधा नमक में मौजूद न्यूट्रिएंट्स पाचन एंजाइम को एक्टिवेट करने में मदद करते हैं। यह गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। व्रत में अक्सर लोग हल्का खाना खाते हैं, ऐसे में सेंधा नमक पाचन को बेहतर बनाए रखता है।
ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल: सामान्य सफेद नमक की तुलना में सेंधा नमक में सोडियम की मात्रा कम होती है। इसके चलते यह हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए बेहतर विकल्प बनता है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है।
स्किन के लिए फायदेमंद: सेंधा नमक में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हैं। इसे नहाने के पानी में मिलाकर इस्तेमाल करने से डिटॉक्स इफेक्ट मिलता है और स्किन की जलन या खुजली में राहत मिलती है।
वजन घटाने में करता है मदद: सेंधा नमक शरीर में पानी के रिटेंशन को कम करता है, जिससे सूजन और फुलाव की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही यह नमक मेटाबॉलिज्म को सुधारता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।
डिटॉक्स में असरदार: सेंधा नमक शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह लिवर और किडनी को डिटॉक्स करता है। इसका सेवनर इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी सहायक होता है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)