Broccoli Benefits: इस विदेशी सब्जी की बढ़ गई है डिमांड! हड्डियां-दिल बनाती है मजबूत, जानें फायदे

Broccoli Benefits: ब्रोकली भले ही विदेशी सब्जी है, लेकिन अपने गुणों की वजह से इसकी डिमांड काफी बढ़ गई है। जानते हैं ब्रोकली खाने के फायदे।

Updated On 2025-09-13 20:27:00 IST

ब्रोकली खाने के बड़े फायदे।

Broccoli Benefits: लोगों में आजकल हेल्दी फूड का क्रेज तेजी से बढ़ने लगा है। इसी के साथ ब्रोकली ने अपनी खास जगह बना ली है। दिखने में गोभी जैसी लेकिन न्यूट्रिशन में कई गुना आगे यह हरी सब्जी सुपरफूड्स की लिस्ट में शामिल है। हेल्थ एक्सपर्ट भी इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।

अगर आप सोचते हैं कि ब्रोकली सिर्फ डाइटिंग करने वालों के लिए है तो यह आपकी गलतफहमी है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के लिए ब्रोकली बेहद फायदेमंद है। इसे सलाद, सूप, सब्जी या पास्ता जैसी डिशेज में शामिल करके आप हेल्दी और टेस्टी दोनों का मजा ले सकते हैं।

ब्रोकली खाने के 5 बड़े फायदे

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है: ब्रोकली में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाया जाता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। रेगुलर ब्रोकली खाने से सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियां जल्दी नहीं होतीं और शरीर को इंफेक्शन से बचाव मिलता है।

दिल को हेल्दी रखती है: ब्रोकली में फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट का भंडार है। इसे खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस रखने में मदद मिलती है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी कम हो जाता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत: कैल्शियम और विटामिन के से भरपूर ब्रोकली हड्डियों और दांतों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है। खासतौर पर महिलाओं और बच्चों के लिए यह बेहद जरूरी है क्योंकि यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डी संबंधी बीमारियों से बचाव करती है।

कैंसर से बचाव में मददगार: ब्रोकली में ग्लूकोसाइनोलेट्स नामक कंपाउंड पाया जाता है। ये तत्व शरीर में कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकने में मदद कर सकते हैं। डाइट में ब्रोकली शामिल करने से ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और कोलन कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

डाइजेशन में सुधार करे: ब्रोकली में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाए रखता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और पेट साफ रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह गट हेल्थ सुधारने में भी फायदेमंद है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Tags:    

Similar News