Aloo Bukhara: दिल को हेल्दी रखने के साथ ब्लड शुगर कंट्रोल करता है आलू बुखारा, 5 फायदे हैं कमाल
Aloo Bukhara Benefits: आलूबुखारा पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसका सेवन कई शारीरिक समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
आलू बुखारा खाने के बड़े फायदे।
Aloo Bukhara Benefits: आलुबुखारा एक खट्टा-मीठा और रसीला फल है जो काफी पसंद किया जाता है। अपने गुणों के मामले में भी ये फल बेजोड़ है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कई बीमारियों से बचाव में मददगा रहैं। इसे खाने से बॉडी को अंदर से मजबूती मिलती है। आलूबुखारा दिल को हेल्दी रखने के साथ ही ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मददगार है।
बहुत से लोग आलूबुखारा को सिर्फ स्वाद के लिए ही खाते हैं और इसके फायदों से अनजान हैं। आलू बुखारा इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के साथ ही डाइजेशन में सुधार लाने का काम भी करता है।
आलू बुखारा खाने के 5 बड़े फायदे
ब्लड शुगर कंट्रोल करता है: आलूबुखारा एक ऐसा फल है जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ऐसे में यह फ्रूट खाने पर ब्लड शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता। डायबिटीज़ के मरीज इसे सीमित मात्रा में अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। साथ ही यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी बेहतर बनाता है।
दिल के लिए फायदेमंद: आलूबुखारे में मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर कंट्रोल करते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बैलेंस बना रहता है। यह दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
डाइजेशन सिस्टम के लिए लाभकारी: आलूबुखारा फाइबर रिच फ्रूट है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसे खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और आंतों की सफाई होती है। सूखा आलूबुखारा खासतौर से डाइजेशन के लिए असरदार माना जाता है।
इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग बनेगा: आलूबुखारा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। आलूबुखारा शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़कर इम्यून सिस्टम को एक्टिव रखता है।
हड्डियों के लिए लाभकारी: आलूबुखारे में विटामिन के, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनकी मदद से हड्डियां मजबूत बनती हैं। खासकर महिलाओं के लिए यह फल ओस्टियोपोरोसिस से बचाव में मददगार साबित हो सकता है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
(कीर्ति)