Mustards Oil: सरसों का तेल मिलावटी तो नहीं? 4 तरीकों से करें चेक, मिनटों में पता चलेगा

Mustards Oil Purity Check: सरसों के तेल का हर घर में उपयोग किया जाता है। जानते हैं इसकी शुद्धता की पहचान के तरीके।

Updated On 2025-09-06 16:50:00 IST

सरसों के तेल की शुद्धता पहचानने के तरीके।

Musturd Oil Purity Check: आजकल बाजार में मिलावटी तेल का चलन तेजी से बढ़ रहा है। खासकर सरसों का तेल, जिसे हम खाना बनाने से लेकर मसाज और आयुर्वेदिक उपचारों में इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सरसों तेल की प्योरिटी चेक करना जरूरी हो जाता है।अगर सरसों के तेल में मिलावट हो तो यह स्वाद और सेहत दोनों पर खराब असर डाल सकता है।

शुद्ध सरसों के तेल की पहचान कुछ आसान घरेलू तरीकों से की जा सकती है। इन तरीकों को अपनाकर आप पता लगा सकते हैं कि आपके घर में इस्तेमाल होने वाला तेल असली है या नकली।

4 तरीकों से चेक करें प्योरिटी

स्मैल और रंग का टेस्ट: असली सरसों के तेल की खुशबू तीखी और तेज होती है। इसे सूंघते ही पहचान हो जाती है, जबकि नकली तेल में यह गंध हल्की या अलग तरह की होती है। असली सरसों का तेल गहरे पीले या हल्के भूरे रंग का होता है, जबकि मिलावटी तेल का रंग हल्का और असमान दिखता है।

पानी टेस्ट: एक गिलास पानी में कुछ बूंदें सरसों का तेल डालें। असली तेल पानी की सतह पर तैर जाएगा और उसमें फैलेगा नहीं। अगर तेल में मिलावट है तो वह पानी में धीरे-धीरे मिलकर रंग बदल सकता है या नीचे बैठ सकता है। यह तरीका शुद्धता जांचने का आसान तरीका है।

पाम ऑयल टेस्ट: सरसों के तेल में पाम ऑयल की मिलावट जांचने के लिए इसे फ्रीज में रख दें। शुद्ध तेल ठोस नहीं होता, बल्कि हल्का गाढ़ा रहता है। लेकिन अगर इसमें पाम ऑयल की मिलावट है तो यह जमकर सफेद हो जाएगा। इससे मिलावट का पता आसानी से चल जाता है।

सल्फर पाउडर टेस्ट: सरसों का तेल और गंधक का पाउडर मिलाकर उसे धूप में रख दें। कुछ देर बाद अगर इसका रंग लाल या नारंगी हो जाए तो समझ लें कि तेल असली है। लेकिन अगर रंग में बदलाव न हो तो तेल मिलावटी हो सकता है। यह एक पारंपरिक और कारगर टेस्ट है।

सरसों के तेल की शुद्धता की जांच करना बेहद जरूरी है क्योंकि यह सीधे हमारी सेहत से जुड़ा है। इन आसान घरेलू तरीकों से आप पता लगा सकते हैं कि आपका तेल शुद्ध है या नहीं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Tags:    

Similar News