राजस्थान में बंपर भर्ती: 3003 पदों पर नियुक्तियां करेगी भजनलाल सरकार, जल्द आएगा नोटिफिकेशन  

राजस्थान की भजनलाल सरकार 3003 शिक्षक भर्ती करने का निर्णय लिया है। संस्कृत शिक्षा विभाग ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को इसके लिए प्रस्ताव भी भेज दिया है।

Updated On 2024-12-05 13:47:00 IST
राजस्थान में 53,749 युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी।

Government Jobs in Rajasthan : राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भजनलाल सरकार संस्कृत शिक्षा विभाग में करीब तीन हजार पदों पर नई भर्तियां करने जा रही है। संस्कृत शिक्षा विभाग ने इसके लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही विज्ञप्ति प्रकाशित कर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

राजस्थान में इन पदों पर होंगी नियुक्तियां  

पद  संख्या
शिक्षक वर्ग-1 और शिक्षक वर्ग-2 2759 
शिक्षक वर्ग-3 179 
लाइब्रेरियन  48 
प्रयोगशाला सहायक  17 


लीगल जांच के बाद शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया 
मंत्री मदन दिलावर की मानें तो शिक्षा विभाग में लंबे वक्त से यह पद रिक्त हैं। छात्रों की परेशानी को देखते हुए हमारी सरकार ने 3003 शिक्षक नियुक्त करने का फैसला किया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के मुताबिक, संस्कृत शिक्षा विभाग ने अर्थना भेजी है। इसकी लीगल जांच कराने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: सीएसआईआर नेट 2024 दिसंबर नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी; जानें लेटेस्ट अपडेट

लाइब्रेरियन और प्रयोगशाला सहायक भी 
संस्कृत शिक्षा विभाग ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को जो प्रस्ताव भेजा है। उसमें शिक्षक वर्ग-1 और वर्ग-2 2759 पद शामिल हैं। जबकि, शिक्षक वर्ग-3 के 179 पदों पर भर्ती प्रस्तावित की गई है। इनके अलावा लाइब्रेरियन के 48 और प्रयोगशाला सहायक के 17 पदों पर भर्ती किया जाना है।  

 

Similar News