CTET 2024 Admit Card: सीटीईटी एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट

एडमिट कार्ड के पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिटी स्लिप दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी हो सकती  है। उसके बाद प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा।

Updated On 2024-11-20 21:50:00 IST
TS Inter Results 2025

CTET 2024 Admit Card: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 14 दिसंबर 2024 को होगा। प्रवेश पत्र सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी होगा। जिसे रजिस्टर्ड कैंडिडेट अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

सीटीईटी एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी
बता दें, एडमिट कार्ड के पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिटी स्लिप दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी हो सकती  है। उसके बाद प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। हालांकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक डेट नहीं जारी की गई है।

दो पालियों में होगी एग्जाम
CTET 2024 दिसंबर सेशन की परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। पहली पाली में पेपर 2 और दूसरी पाली में में पेपर 1 की एग्जाम आयोजित की जाएगी। एग्जाम शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले उम्मीदवार को अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

ये भी पढ़ें- SSC MTS Answer Key 2024: आंसर-की इस डेट को होगी जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट

ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • CBSE CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर CTET एडमिट कार्ड 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर आदि डिटेल भर कर सबमिट कर दें।
  • आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • अंत में चेक कर डाउनलोड करें।

Similar News