UP IAS Transfer: यूपी में 14 IAS- 6 PCS अफसरों का तबादला, 4 जिलों के डीएम बदले, देखें पूरी लिस्ट
मंगलवार देर रात सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार जिलों के डीएम समेत कुल 14 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं।
यूपी में 14 IAS- 6 PCS अफसरों का तबादला
UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट जारी हुई है। मंगलवार देर रात सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार जिलों के डीएम समेत कुल 14 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इसके साथ ही 6 पीसीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सबसे अहम बात यह रही कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार को कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे पहले से ही वित्त, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं। यह जिम्मेदारी पहले मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के पास थी, जो अब दीपक कुमार को दे दी गई है।
इन चार जिलों के DM का तबादला :
- मंगला प्रसाद सिंह अब बलिया के डीएम होंगे (पहले हरदोई के डीएम थे)।
- अनुनय झा को हरदोई का नया डीएम बनाया गया है।
- संतोष कुमार शर्मा, जो पहले अयोध्या में नगर आयुक्त थे, अब महाराजगंज के डीएम होंगे।
- ज्ञानेन्द्र सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है।
- बलिया के पूर्व डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को जल निगम नगरीय में संयुक्त प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
- सिद्धार्थनगर के सीडीओ जयेन्द्र कुमार को अब अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का सीईओ और नगर आयुक्त अयोध्या बनाया गया है।
इन अफसरों को मिली अहम जिम्मेदारी
- मृणाली अविनाश जोशी, गोरखपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट थीं, अब वे सिद्धार्थनगर की सीडीओ होंगी।
- रवीन्द्र कुमार प्रथम को अब विशेष सचिव कृषि, विपणन एवं कृषि शिक्षा बनाया गया है।
- संजय कुमार सिंह, पूर्व डीएम पीलीभीत, को विशेष सचिव संस्कृति बनाया गया है।
- अपूर्वा दुबे, जो अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष थीं, अब सूडा की निदेशक होंगी।
- कुलदीप मीणा को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष,औरनिशा, मथुरा की संयुक्त मजिस्ट्रेट थीं, अब बुलंदशहर की सीडीओ होंगी।
- प्रेरणा शर्मा को विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण बनाया गया है।
PCS अधिकारियों का फेरबदल भी हुआ
- उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम संतकबीरनगर को गोरखपुर नगर निगम में स्थानांतरित किया गया है।
- अलंकार अग्निहोत्री, लखनऊ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त थे, अब बरेली के नगर मजिस्ट्रेट होंगे।
- प्रकाश चन्द्र, वाराणसी में ADM थे, अब हाथरस में ADM (न्यायिक) बनाए गए हैं।
- शिव नारायण को बागपत में उसी पद पर भेजा गया है।
- विनीत कुमार सिंह, गोरखपुर से गाजियाबाद नगर में ADM होंगे।
- हिमांशु वर्मा, गोरखपुर के नगर मजिस्ट्रेट थे, अब वहीं ADM (वित्त एवं राजस्व) बनेंगे।